राशन कोटेदार पर मनमानी का आरोप, कार्यवाही की मांग

बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोनहा का मामला

कोटेदार नहीं दे रहा राशन

बस्ती. बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोनहा के नागरिकों ने  राजबहादुर के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर राशन कोटेदार रोशन अली पर खाद्यान्न हड़प लेने का आरोप लगाते हुये मामले की जांच, कार्रवाई और राशन कोटा निरस्त करने की मांग किया है.

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनहा के राशन कोटेदार रोशन अली द्वारा बड़े पैमाने पर मनमानी की जा रही है. पिछले दो वर्षो से मशीन पर अंगूठा लगवाकर तीन महीने में एक बार निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेकर नियत मात्रा से भी काफी कम राशन दिया जाता है. कभी भी मशीन से निकली पर्ची नहीं दिया जाता, ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर कोटेदार द्वारा देख लेने की धमकी दी जाती है.

Basti News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ परशुरामपुर  कार्यकारिणी का विस्तार, कई शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारियां यह भी पढ़ें: Basti News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ परशुरामपुर कार्यकारिणी का विस्तार, कई शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारियां

राशन कोटेदार का कहना है कि वह अधिकारियों को हिस्सा देता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड पायेगा. ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि गत 12 मई को शिकायती पत्र दिया गया था, उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोटेदार       धमकी दे रहे हैं कि शिकायत वापस ले लो वरना तुम सभी लोगों का राशन कार्ड निरस्त करवा देंगे. ग्रामीणों ने मांग किया है कि उक्त कोटा निरस्त कर नये सिरे से कोटे की दूकान का चयन कराकर दोषी कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई की जाय.

बस्ती में संपत्ति के लिए पिता की हत्या का आरोप, बेटे ने DIG से मांगी सुरक्षा यह भी पढ़ें: बस्ती में संपत्ति के लिए पिता की हत्या का आरोप, बेटे ने DIG से मांगी सुरक्षा

ज्ञापन सौंपने वालों में सोनहा, अईलिया, भेड़वा गांव के सरिता देवी, फूलचन्द, राजेश कुमार, राम कुमार, पूनम देवी, विवेक पाण्डेय, पंकज मौर्य, साहबराम, पर्मिला, अवधेश कुमार मौर्य, राम प्रीत, हृदयराम, कैलाशनाथ आदि शामिल रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 May 2021 By Bhartiya Basti

राशन कोटेदार पर मनमानी का आरोप, कार्यवाही की मांग

बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोनहा का मामला

बस्ती. बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोनहा के नागरिकों ने  राजबहादुर के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर राशन कोटेदार रोशन अली पर खाद्यान्न हड़प लेने का आरोप लगाते हुये मामले की जांच, कार्रवाई और राशन कोटा निरस्त करने की मांग किया है.

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनहा के राशन कोटेदार रोशन अली द्वारा बड़े पैमाने पर मनमानी की जा रही है. पिछले दो वर्षो से मशीन पर अंगूठा लगवाकर तीन महीने में एक बार निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेकर नियत मात्रा से भी काफी कम राशन दिया जाता है. कभी भी मशीन से निकली पर्ची नहीं दिया जाता, ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर कोटेदार द्वारा देख लेने की धमकी दी जाती है.

राशन कोटेदार का कहना है कि वह अधिकारियों को हिस्सा देता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड पायेगा. ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि गत 12 मई को शिकायती पत्र दिया गया था, उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोटेदार       धमकी दे रहे हैं कि शिकायत वापस ले लो वरना तुम सभी लोगों का राशन कार्ड निरस्त करवा देंगे. ग्रामीणों ने मांग किया है कि उक्त कोटा निरस्त कर नये सिरे से कोटे की दूकान का चयन कराकर दोषी कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई की जाय.

ज्ञापन सौंपने वालों में सोनहा, अईलिया, भेड़वा गांव के सरिता देवी, फूलचन्द, राजेश कुमार, राम कुमार, पूनम देवी, विवेक पाण्डेय, पंकज मौर्य, साहबराम, पर्मिला, अवधेश कुमार मौर्य, राम प्रीत, हृदयराम, कैलाशनाथ आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-accusations-of-arbitrariness-on-ration-rationer-demand-for-action/article-6382
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है