Basti News: वाल्टरगंज में अनजान गाड़ी से एक्सीडेंट में 70 साल के आदमी की मौत

अज्ञात वाहन में बुजुर्ग का शरीर फंसा और कुछ दूर तक घसीटते हुए चला गया

Basti News: वाल्टरगंज में अनजान गाड़ी से एक्सीडेंट में 70 साल के आदमी की मौत
accident in basti

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में  सिद्धार्थनगर जिले के थाना भवानीगंज के गांव भुईगांवा निवासी 70 वर्षीय हुसेने जो विगत कई वर्षों से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैंड़ा पड़ाव पर अकेले रहते थे.   सोमवार सुबह पौने चार बजे शौच करके वापस लौट रहें थे कि किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें रौंद दिया. अज्ञात वाहन में बुजुर्ग का शरीर फंस गया और कुछ दूर तक घसीटते हुए चला गया. 

अज्ञात वाहन का चालक  शरीर को बाहर निकालकर सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया. रात होने के कारण घायल को कोई देख न सका. घटना की जानकारी मृतक हुसेने के दामाद चन्द्रशेखर को जब मिली तो पत्नी, बच्चों संग भाग कर आया. तब तक मौके पर वाल्टरगंज पुलिस के एसआई ललितकांत यादव, भूपेन्द्र सिंह व अभिषेक यादव भी पहुंच गए. 

मृतक के दामाद चन्द्रशेखर, बेटी, बेटे मिठाईलाल व ग्राम प्रधान सुभाषचन्द निरंकारी के सामने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

उधर बस्ती-बांसी मार्ग के पैंड़ा पड़ाव पर रविवार की भोर में करीब पौने चार बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से 70 वर्षीय बुजुर्ग   की मौत हो गई. वाल्टरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

वहीं, गौर थाना क्षेत्र के सिद्धौर चौराहे के निकट ट्रक बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है