Basti News: एआरपी एसोसिएशन का निर्वाचन सम्पन्नः रविशंकर मिश्र अध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय मंत्री बने

Basti News: एआरपी एसोसिएशन का निर्वाचन सम्पन्नः रविशंकर मिश्र अध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय मंत्री बने
Basti News: एआरपी एसोसिएशन का निर्वाचन सम्पन्नः रविशंकर मिश्र अध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय मंत्री बने

एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का जनपदीय निर्वाचन प्रेस क्लब सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुआ. चुनाव अधिकारी एआरपी एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक बस्ती मण्डल के संयोजक मारुति नन्दन श्रीवास्तव की देखरेख में जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन संपन्न हुआ.

 सर्वसम्मति से रविशंकर मिश्र जिलाध्यक्ष, विजय कुमार राव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबल प्रसाद पाण्डेय मंत्री, राहुल उपाध्याय संयुक्त मंत्री, शिव प्रसाद चौधरी कोषाध्यक्ष, उमा शंकर पाण्डेय, ओमकार नाथ उपाध्याय, गरिमा त्रिपाठी और अभिनव मिश्र उपाध्यक्ष, राजीव शुक्ल, कल्पना तिवारी, अमित मिश्र, दिलीप उपाध्याय और मनोज उपाध्याय संगठन मंत्री तथा अंकित सिंह मीडिया प्रभारी चुने गए. नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक ने कहा कि आप सभी को पूरे जिले के एआरपी ने जो जिम्मेदारी दिया है उसका निष्ठा से निर्वहन करते हुए कार्य करें.

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने जो भरोसा किया है पूरा प्रयास होगा कि हम सभी आप सबके विश्वास पर खरा उतरें.

बस्ती जिले का जल्द बदलेगा नाम! जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कही यह बड़ी बात  यह भी पढ़ें: बस्ती जिले का जल्द बदलेगा नाम! जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कही यह बड़ी बात

 इस अवसर पर सन्तोष शुक्ल, प्रदीप कुमार गुप्ता, आशीष दूबे, अखिलेश कुमार, उमा शंकर पाण्डेय, अनिल कुमार यादव, अवधनारायण चौधरी, अखंड सिंह, आनंद कुमार पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, बृजेश कुमार चौधरी, विवेक उपाध्याय, अरविंद कुमार, सारिक सिद्दीकी, अभिषेक शुक्ल, अश्वनी कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार चौधरी, कुमार अभिनव मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश चौधरी, सर्वेंद्र नाथ पाण्डेय, अमित कुमार मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, कुलदीप कुमार त्रिपाठी, गिरिजा बक्श सिंह, मनोज उपाध्याय, शैलेश मिश्र, अंकित सिंह, अभिनय दुबे, श्याम जी आदि उपस्थित रहे.

बस्ती की मनोरमा-कुआनों के पुनर्जीवन को लेकर ठोस कार्ययोजना की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती की मनोरमा-कुआनों के पुनर्जीवन को लेकर ठोस कार्ययोजना की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है