Basti News: घर के सामने क्रिकेट खेलने से रोका तो मारा पीटाः दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

Basti News: घर के सामने क्रिकेट खेलने से रोका तो मारा पीटाः दोषियों के गिरफ्तारी की मांग
Basti News

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कबरा डिहवा गांव में घर के सामने क्रिकेट खेलने से रोकने पर विवाद, मारपीट का मामला सामने आया है। इस   सम्बन्ध में मुण्डेरवा पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। मारपीट के दौरान 5 घायलों में से दो का जिला अस्पताल में  उपचार चल रहा है।


मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कबरा डिहवा निवासिनी लालमति पत्नी  रामसकल ने तहरीर में कहा है कि गत 18 फरवरी की सुबह  उनके गाँव में  नितेश पुत्र  अशोक व गाँव के कुछ लड़के उनके  घर के सामने क्रिकेट खेल रहे थे और उनका गेंद बार-बार घर में आ रहा था। उनके पति राम सकल नितेश से बोले की कही और जाकर खेल लो तो नितेश ने कहा की मैं यही खेलूँगा और मना किया तो माँ बहन की भददी-भददी गालियाँ देते हुए, उनके पति को गला पकड़कर मारने-पीटने लगा।  

उसके बाद जब लोग जब झगडा शांत कराकर नितेश पुत्र अशोक को उसके घर भेजे तो नितेश कुछ देर बाद अपने घर वालो डॉक्टर पुत्र राम जतन व आकाश पुत्र व सरोज व अमन ेध्व मनोज को लेकर मेरे घर में घुस कर मेरे बेटे अशोक कुमार व राम सकल, बेटी माया  पति राम सकल, उसे और  अतुल पुत्र आशुतोष को हांकी व लाठी-डंडे से बेरहमी से मारा पीटा।  उनके  बेटे व बेटी का सर फूट गया और धमकी दिए की तुम लोगो को जान से मार देंगे हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। लालमति ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग किया है।

बस्ती के इन वाहनों के लिए नए नियम लागू, जानिए वन-टाइम टैक्स की नई दरें यह भी पढ़ें: बस्ती के इन वाहनों के लिए नए नियम लागू, जानिए वन-टाइम टैक्स की नई दरें

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है