बस्ती जिला पंचायत की बैठक में इस मुद्दे पर भीषण हंगामा, गाली गलौच, मारपीट की नौबत

Basti News: यूपी स्थित बस्ती में जिला पंचायत की बैठक में भीषण हंगामा हुआ. इस दौरान मारपीट तक की नौबत आ गई.

बस्ती जिला पंचायत की बैठक में इस मुद्दे पर भीषण हंगामा, गाली गलौच, मारपीट की नौबत
jila panchayat basti

Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में जिला पंचायत की बैठक की जगह दंगल हो गया. सियासी लोगों और अधिकारियों के बीच ठीक ठाक हंगामा हुआ. गाली गलौच तक सुनी गई और मारपीट की नौबत आ गई. 

ये सब कुछ हो रहा था जिलाधिकारी के कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित विकास भवन में. जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद चौधरी एएमए से भिड़ गए. मामला यह था कि बैठक में आए सदस्य चाहते थे कि बैठक की वीडियो ग्राफी हो जबकि अधिकारी इस बात से सहमत नहीं थे.

अपर मुख्य अधिकारी ने वीडियोग्राफी की बात का विरोध किया.उन्होंने कहा कि अगर बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई तो वह बैठक नहीं करेंगे. इसके बाद भारी हंगामा और गाली गलौच हुई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

बस्ती में लघु सिंचाई विभाग के JE पर करोड़ों के गबन का आरोप, मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में लघु सिंचाई विभाग के JE पर करोड़ों के गबन का आरोप, मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग

वहीं अध्यक्ष संजय चौधरी ने मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस बुलाई. पुलिस बुलाने से पहले संजय ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है