पिपरा गौतम : आग में खाक हो गये बिटिया के ब्याह के अरमान

Fire News Basti

संवाददाता- बस्ती (भाब). नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम तिनभइया पट्टी में अज्ञात कारणों से लगी आग में सुरेश के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. इसी के साथ बेटी की शादी के लिए एक-एक कर जोड़े गए सामान आग के हवाले हो गए. बड़े ही जतन के साथ सुरेश ने बिटिया के ब्याह का सपना पाला था, अगले महीने 6 जून को शादी होनी है, लेकिन आग ने उसके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया. उसें अब यह चिंता सताए जा रही है कि आखिर वह बिटिया का ब्याह कैसे करेगा.

पिपरा गौतम निवासी सुरेश के पास कोइ स्थायी आय का साधन नही है. जाति से नाई सुरेश के घर की जीविका पूरी तरह यजमानी पर टिकी हुई हैं. लेागो के यहां होने वाले आयोजन और कार्यक्रम के दौरान जो भी मिलता है उसी से उसकी और परिवार की गाडी चल रही है. चार बच्चों में एक पुत्री बालिग जबकि दो पुत्रियां और एक नाबालिग पुत्र है.

UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान यह भी पढ़ें: UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान

जैसे तैसे छप्पर के मकान मे रहकर पत्नी मां और बच्चों के साथ रहकर गुजारा करने वाला सुरेश का परिवार इस चिलचिलाती धूप में आसमां तले रहने को विवश है. आग में सब कुछ खाक हो जाने के बाद पूरा परिवार गहरे सदमें में है. वही सुरेश और उसकी पत्नी निर्मला को यह नही सूझ रहा है, कि अब बिटिया के हाथ कैसे पीले होगें कहां से उसकी शादी में देने वाले सामान का बंदोबस्त होगा. रो रो कर दोनो के हाल बेहाल है.

Basti News: काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगाने की मांगः सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: काली माता मंदिर पर एलईडी सोलर लाईट लगाने की मांगः सौंपा ज्ञापन

बस एक यही रट कि अगले महीने तय बिटिया के ब्याह वह कैसे कर पायेगें. आग लगने के वाद आस पास के ग्रामीणो ने किसी तरह आग पर काबू पाया. सूचना बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाडी पहुची जरूर लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था. मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति की जानकारी ली. अभी उसे किसी प्रकार की अहेतुक सहायता नही मिल पायी है. गांव के ही कुछ लोग सुरेश के परिवार की मदद को आगे आये.

TET अनिवार्यता हटाने की मांग को लेकर बस्ती में शिक्षकों का अभियान तेज यह भी पढ़ें: TET अनिवार्यता हटाने की मांग को लेकर बस्ती में शिक्षकों का अभियान तेज

ग्राम प्रधान हाकिम सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह ने जहां 21 हजार रूपये का व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग किया . वही कोटेदार किरन सिंह एवं उनके पति निनकू सिंह ने जीविका के संकट को देखते हुए व्यक्तिगत रूप से एक बोरा गेहूं और एक बोरा चावल उपलब्ध करा कर मदद किया और उसे यह भरोसा दिलाया कि आगे भी जो जरूरत होगी उसे अपने सामथ्र्य अनुसार सहयोग करेगें.

यह भी पढ़ें: बस्ती: समाज की सेवा करें या बेहाल छोड़ दें, यहां मिलेगा कोरोना वारियर का सर्टिफिकेट

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 May 2020 By Bhartiya Basti

पिपरा गौतम : आग में खाक हो गये बिटिया के ब्याह के अरमान

संवाददाता- बस्ती (भाब). नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम तिनभइया पट्टी में अज्ञात कारणों से लगी आग में सुरेश के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. इसी के साथ बेटी की शादी के लिए एक-एक कर जोड़े गए सामान आग के हवाले हो गए. बड़े ही जतन के साथ सुरेश ने बिटिया के ब्याह का सपना पाला था, अगले महीने 6 जून को शादी होनी है, लेकिन आग ने उसके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया. उसें अब यह चिंता सताए जा रही है कि आखिर वह बिटिया का ब्याह कैसे करेगा.

पिपरा गौतम निवासी सुरेश के पास कोइ स्थायी आय का साधन नही है. जाति से नाई सुरेश के घर की जीविका पूरी तरह यजमानी पर टिकी हुई हैं. लेागो के यहां होने वाले आयोजन और कार्यक्रम के दौरान जो भी मिलता है उसी से उसकी और परिवार की गाडी चल रही है. चार बच्चों में एक पुत्री बालिग जबकि दो पुत्रियां और एक नाबालिग पुत्र है.

जैसे तैसे छप्पर के मकान मे रहकर पत्नी मां और बच्चों के साथ रहकर गुजारा करने वाला सुरेश का परिवार इस चिलचिलाती धूप में आसमां तले रहने को विवश है. आग में सब कुछ खाक हो जाने के बाद पूरा परिवार गहरे सदमें में है. वही सुरेश और उसकी पत्नी निर्मला को यह नही सूझ रहा है, कि अब बिटिया के हाथ कैसे पीले होगें कहां से उसकी शादी में देने वाले सामान का बंदोबस्त होगा. रो रो कर दोनो के हाल बेहाल है.

बस एक यही रट कि अगले महीने तय बिटिया के ब्याह वह कैसे कर पायेगें. आग लगने के वाद आस पास के ग्रामीणो ने किसी तरह आग पर काबू पाया. सूचना बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाडी पहुची जरूर लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था. मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति की जानकारी ली. अभी उसे किसी प्रकार की अहेतुक सहायता नही मिल पायी है. गांव के ही कुछ लोग सुरेश के परिवार की मदद को आगे आये.

ग्राम प्रधान हाकिम सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह ने जहां 21 हजार रूपये का व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग किया . वही कोटेदार किरन सिंह एवं उनके पति निनकू सिंह ने जीविका के संकट को देखते हुए व्यक्तिगत रूप से एक बोरा गेहूं और एक बोरा चावल उपलब्ध करा कर मदद किया और उसे यह भरोसा दिलाया कि आगे भी जो जरूरत होगी उसे अपने सामथ्र्य अनुसार सहयोग करेगें.

यह भी पढ़ें: बस्ती: समाज की सेवा करें या बेहाल छोड़ दें, यहां मिलेगा कोरोना वारियर का सर्टिफिकेट

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-fire-in-pipra-gautam-house/article-3493
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है