डीएम और एसपी ने की केशवपुर बांध की जांच, कहा- एक हफ्ते के अंदर पूरा करें काम

डीएम और एसपी ने की केशवपुर बांध की जांच, कहा- एक हफ्ते के अंदर पूरा करें काम
Basti Keshapur Baandh

बस्ती. जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने हर्रैया तहसील के केशवपुर नवनिर्मित बांध का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ खंड बलवीर सिंह को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर बांध का निर्माण कार्य पूरा करें.

इस बांध के बन जाने से केशवपुर के साथ-साथ रानीपुर माचा तथा रामनगर गांव की बाढ से सुरक्षा हो सकेगी. यह पिछले 7 वर्षों से नहीं बन पा रहा था परंतु जिलाधिकारी के निर्देश पर जनहित में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया प्रेम प्रकाश मीना ने इन गांव के किसानों से बात करके उनकी जमीन की रजिस्ट्री कराया तथा बाढ़ खंड ने अपने वादे के अनुसार लगभग 20 दिन के अंदर 7.30 किलोमीटर बांध केशवपुर से रानीपुर तक जो गोंडा बॉर्डर से जुड़ा हुआ है को तैयार किया है. इसके लिए जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा उनके अभियंताओं को बधाई दिया है.

यह भी पढ़ें:  Lockdown 5: बस्ती में दुकानों के खुलने की नई टाइमिंग, यहां पढ़ें DM का पूरा आदेश

योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार? यह भी पढ़ें: योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार?

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बांध के दोनों तरफ कंपैक्ट करने का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर ले. पूर्व में इस बन्धेे पर जो कार्य हुआ है और बकाया भुगतान है, उसे भी शीघ्र अतिशीघ्र भुगतान कराने के लिए कार्यवाही करें. जिलाधिकारी ने ठोकर संख्या 10 एवं 8 की स्थिति की जानकारी लिया. सहायक अभियंता ने बताया कि दोनों के मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है.

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

DM Basti ने निर्देश दिया कि गैरआबाद गाॅव, भैरोपुर तथा कटबनिया गांव को सुनिश्चित करें कि बाढ़ आने से पूर्व लोग एवं उनके जानवर बंधे के इस तरफ आ जाएं. बाढ़ आने के बाद इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में कठिनाई होती है. इसलिए आवश्यक है कि बाढ़ आने से पूर्व ही इनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए. निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चंद्र भूषण सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड श्यामधर एवं अभियन्ता उपस्थित रहे.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

यह भी पढ़ें: ट्रेन से आ रहे हैं बस्ती तो जानें किन प्रक्रियाओं का करना होगा पालन

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है