Basti Crime News: कलवारी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, गेट तोड़कर अंदर घुसे पड़ोसी तब दिखी लाश और फिर...

Basti Crime News: कलवारी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, गेट तोड़कर अंदर घुसे पड़ोसी तब दिखी लाश और फिर...
basti kalwari police news

Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में घर में अकेली रह रही 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. फॉरेंसिक टीम, सर्विलांस सेल और डॉग स्क्वायड के साथ सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मामले की बारीकी से जांच कर, शव को कब्जे में ले लिया है. कलवारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 75 वर्षीय बासमती निषाद घर अपने पक्के मकान में ऊपरी मंजिल पर अकेले रहती थी.

बासमती की सभी सात बेटियों की शादी हो गई है और वह अपने ससुराल में रहती हैं. उनका एक बेटा श्याम सुन्दर अपने परिवार के साथ दिल्ली में नौकरी करता है. मृतका के पति की 14 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी तब से वह गांव में अपने घर पर अकेले रहती थी. शुक्रवार की रात को बेटी ममता ने अपनी मां से रात के नौ बजे वीडियो कॉल पर बात की थी. अगले दिन शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दोबारा मां के पास फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला और फोन स्विच ऑफ मिला काफी देर इंतजार करने के बाद फिर से फोन करने पर बार-बार स्विच ऑफ बताने पर वह घबरा गई. 

मां के घर के बगल पड़ोसी चचेरे भाई के लड़के 10 वर्षीय गोलू के पास वीडियो कॉल किया और माता से बात कराने को कहा. गोलू ने बताया कि मेनगेट में अन्दर से ताला लगा है. ताला लगा देख गोलू अपने छत से देखा तो जीने के पास पैर दिखाई दिया इस बात को गोलू ने अपने परिवार में बताया. 

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

आसपास के लोग इकट्ठा होकर गेट के ताले को तोडकर अन्दर गए. तो देखा की बासमती मृत पड़ी थी. कमरे में देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरे पड़े थे. परिजनों के अनुसार अलमारी से जेवर और नगदी गायब था. परिजनों ने आरोप लगाया कि घर में चोरी हुई है. पकडे जाने के डर से चोर ने माँ की हत्या कर दिया है. आनन फानन में बेटियां भी पहुंच गई.

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने  बताया कि थाना कलवारी में रामपुर ग्राम में आज पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला जिनका नाम बासमती है वो अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई, पुलिस की टीम, फॉरेंसिक की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर मौजूद है, मेरे द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है, प्रथम दृष्टिया कोई चोट नहीं दिख रही है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है