Basti में राम भरोसे कानून! रौता चौराहे पर दिन दहाड़े डकैती, तस्वीरों में देखें हालात
सुरेंद्र मोहन वर्मा के घर डकैती, बस्ती पुलिस की जांच जारी
Leading Hindi News Website
On
Rauta Chauraha News: बस्ती जनपद की कानून व्यवस्था इस वक्त रामभरोसे चल रही है. घटनायें ताबड़तोड हो रही हैं और खुलासे में पुलिस फिड्डी साबित हो रही है.
ताजी घटना शहर के व्यस्ततम इलाके की है. यहां कोतवाली थाना क्षेत्र की रौता पुलिस चौकी से सटे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र मोहन वर्मा की दिव्यांग पत्नी को बदमाशों ने बंधक बनाकर घर में लूटपाट की.
.jpg)
खबरों से अपडेट रहने के लिए आप Bhartiya Basti से Whatsapp से भी जुड़ सकते हैं- https://chat.whatsapp.com/EZdHDnqtH4B0ALvJ3CAAAm
इस दौरान उनके शरीर पर चाकू और लोके के राड से ताबड़तोड़ हमले कर उन्हे अधमरा कर दिया. बताया जा रहा है घटना को दो लड़कों ने अंजाम दिया. वे मुह पर गमछा बांधकर घुसे थे.
.jpg)
कमरों में रखे सामान बिखेर दिया और जमकर तोड़फोड़ की, साथ में मोबाइल, लाखों के जेवर और नगदी भे ले गये. बदमाशों ने जाते समय हाथ पैर बांधकर महिला को बाथरूम के पास धकेल दिया.
1.jpg)
सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने बताया कि रोज की तरह वे बाहर का फाटक बंद करके कचहरी चले जाते हैं.
.jpg)
वापस आते हैं तो फाटक खोलकर अंदर आ जाते हैं. घटना की जानकारी होते ही घर पहुंचे. घायलावस्था में पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया है. उनका मेडिकल चल रहा है. दूसरी ओर पुलिस चौकी से सटे इतनी बड़ी घटना होने पर महकमे में हड़कम्प मच गया है.
.jpg)
लोग बस्ती जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. सूचना पाकर एसपी गोपालकृष्ण चौधरी समेत तमाम आला अफसर घटनास्थल पहुंचे, मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किये गये. सुरेन्द्र मोहन वर्मा के आवास और अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा थी. हर कोई पुलिस पर सवाल उठा रहा है.
.jpg)
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Sep 2023 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-crime-news-robbery-in-broad-daylight-at-rauta-chauraha-basti/article-13252
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है