बस्ती में कोरोना के 6 नये केस, डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 200 के करीब; एक अस्पताल सील

Coronavirus 2

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Basti Coronavirus) में मंगलवार को कोरोना के 6 नये मामले आए. अब जिले में कुछ पॉजिटिव केस 263 हो गए हैं जिसमें से 191 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं. 60 एक्टिव केस हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है. जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय में बस्ती के 28 संतकबीरनगर के 1 और ओपेक कैली में 32 केस भर्ती हैं जो बस्ती के, 2 केस संतकबीरनगर और 5 केस सिद्धार्थनगर के हैं. ऐसे में जिले में कुल 68 एक्टिव केस हैं हालांकि 60 केस बस्ती के हैं.

मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा के चिकित्सा अधीक्षक समेत छह पॉजिटिव पाए गए हैं. अधीक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को दूसरे अस्पताल में कराया गया. इसके बाद अस्पताल के 28 स्टाफ का सैंपलिंग कराया गया. अस्पताल को 14 दिन के लिए सील करा के वहां के स्टाफ को वहीं क्वारंटाइन करा दिया गया.

चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी के अलावा पीएचसी के भी प्रभारी हैं. चार दिन पहले डाक्टर समेत 25 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था. जिसमें चार पुलिस कर्मी भी शामिल थे. प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही रहते हैं. सोमवार को वह ओपीडी में आए थे.

जिलाधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 8107 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है, 7287 की रिपोर्ट आ चुकी है, 820 की रिपोर्ट का इंतजार है. 16 जून को 263 रिपोर्ट्स की रिपोर्ट आई है. 16 जून को आई रिपोर्ट्स में 319 लोग निगेटिव पाए गए. अब तक 7018 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं. वहीं 16 जून को 269 लोगों के सैंपल्स लिए गए.

जिले में कुल 580 बेड्स हैं जिसमें 68 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 512 बेड्स खाली हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय में 150, मुंडेरवा में 30 और ओपेक कैली में 400 बेड्स हैं. जानकारी दी गई कि 29 बेड नवोदय विद्यालय में और 39 बेड ओपेक कैली में फिलहाल इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-coronavirus-updates-on-17th-june-basti-covid-19/article-3849
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है