बस्ती: 16 नये कोरोना केस,1 और हॉटस्पॉट; DM बोले- हालात नियंत्रण में

बस्ती: 16 नये कोरोना केस,1 और हॉटस्पॉट; DM बोले- हालात नियंत्रण में
Basti Janata Curfew 4

 बस्ती. उत्तर प्रदेश (Uttart Pradesh) स्थित बस्ती (Basti Coronavirus) में गुरुवार को एक ओर जहां 16 नये मामले सामने आए वहीं दूसरी ओर रुधौली स्थित कुचुरूआ गांव के मजरा उत्तरडीह हॉटस्पॉट घोषित किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हालात नियंत्रण में हैं. जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में महाराष्ट्र क्षेत्र से बस्ती आए थे. उन्हें कोविड एल 1  सुविधा (जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली) में स्थानांतरित किया गया.

वहीं जिले में शहरी क्षेत्र और शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र के कुल पांच निषेध यानी केंटेनमेंट जोन के ग्रीन में तब्दील होने के एक हफ्ते के भीतर ही नया हॉटस्पॉट बन गया.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बस्ती लौट रहे अमृत की MP में हुई मौत, परिवार को आपके मदद की जरूरत

‘लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है…’ एलपीजी संकट के बीच अखिलेश यादव का बयान यह भी पढ़ें: ‘लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है…’ एलपीजी संकट के बीच अखिलेश यादव का बयान

कुचुरूआ कैसे बना हॉटस्पॉट

बता दें कोरोना वायरस के सम्भावित संक्रमण के दृष्टिगत तहसील रूधौली के ग्राम कुचुरूआ (Village Kucharua of Rudhauli) के मजरा उत्तरडीह को हॉटस्पॉट/कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित किया गया है. उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है. उन्होंने बताया कि इस गांव का सम्पूर्ण क्षेत्र इस दौरान सील रहेगा. यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी.

UP के इस जिले में 22-22 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 400 लोगों को नोटिस जारी यह भी पढ़ें: UP के इस जिले में 22-22 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 400 लोगों को नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि इस गांव में एक शख्स परिवार सहित 15 मई को मुम्बई से आये थे, जिनकी उसी दिन रात में ही मृत्यु हो गयी. पोस्टमार्टम के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इस मजरे में 10 से 12 परिवार निवास करते है जिसकी आबादी 100 है. यह अन्य मजरों से 300 से 400 मीटर दूर है. उप जिलाधिकारी रूधौली द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत

डीएम ने आदेश दिया है कि उक्त घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय. सम्पूर्ण प्रतिबन्धित क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा. प्रतिबन्धित क्षेत्र समस्त विद्यालय/कार्यालय बन्द रहेंगे. किसी भी प्रकार की सार्वजनिक भीड़ नही होंगी तथा इस क्षेत्र में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बस्ती: 50 नये कोरोना केस में 36 दूसरे जिलों के, 12 मई को बस्ती आई ट्रेन से जुड़े हैं मामले

स्वायत्त निकायों, निगमों के कार्यालय बन्द रहेंगे

आदेश दिया है कि भारत सरकार, राज्य सरकार तथा स्वायत्त निकायों, निगमों के कार्यालय बन्द रहेंगे. अस्पताल एवं सभी चिकित्सा सेण्टर, जिसमें उनके विनिर्माण और वितरण ईकाइया संचालित रहेंगी. प्रतिबन्धि क्षेत्र में वाणिज्यीक प्रतिष्ठान, निजी प्रतिष्ठान अथवा औद्योगिक प्रतिष्ठान पूर् बन्द रहेंगे. हॉटस्पॉट क्षेत्र में सभी प्रकार की परिवहन सेवाए यथा वायु, रेल, सड़क निलम्बित रहेंगी. समस्त प्रकार के शिक्षण संस्थान/धार्मिक स्थल आमजन के लिए बन्द रहेंगे.

उन्होंने आदेश दिया है कि सम्पूर्ण प्रतिबन्धित क्षेत्र में समस्त प्रकार के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक तथा मनोरंजन के कार्य नही किये जायेंगे. किसी भी समुदाय के दाहसंस्कार कार्यक्रम में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे. प्रतिबन्धित क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं/सुविधाओं को संचालित कराने के लिए इससे जुड़े कार्मिको का प्रवेश इस प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगा.

यह भी पढ़ें: जिला कारागार जाने वाले बंदियों के लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने दिया यह खास आदेश

कुचुरूआ के लिए यह निर्देश

निर्देश दिया है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में साफ-सफाई का कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी अपने स्तर से कार्मिको को पास जारी कर सुनिश्चित करायेंगे. प्रतिबन्धित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुचारू रूप से कान्टेक्ट लिस्टिंग व डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा, जिसके लिए समस्त कार्मिको को आदेशित किया जाता है कि वह पूर्ण रूप से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करें.

फिलहाल बस्ती में कुल 120 मामले हैं , जिसमें 90 एक्टिव हैं, 2 की मौत हो गई है और 28 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं. इस 120 मामले में 36 कोरोना केस 12 मई को आई ट्रेन से संबंधित हैं. यह 36 लोग प्रदेश के ही अलग-अलग जिलों के निवासी हैं.

16 नये कोरोना केस पर डीएम आशुतोष निरंजन क्या बोले?

DM Basti ने कहा कि, ‘जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है ( ज्यादा संख्या सिर्फ यह दर्शाती है कि बस्ती में की हाई रेट पर सैंप्लिंग्स और सावधानीपूर्वक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रैक्टिस के परिणास्वरूप हम समय पर पहचान करने में सक्षम हैं. यह निश्चित रूप से कोरोना ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ने में हमारी मदद कर रही है.’

डीएम ने कहा कि ‘आपके शुभचिंतक और अभिभावक के रूप में मैं बस्ती के लोगों से सभी आवश्यक सावधानियां (जैसे फेस कवर का उपयोग करना, उचित स्वच्छता बनाए रखना, केवल अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकलना) का अनुरोध करता हूं और सभी आवश्यक कोविड 19 और सेनिटेशन प्रोटोकॉल का पालन करें. मुझे विश्वास है कि आपकी सक्रियता और जिम्मेदार व्यवहार के साथ, हम मिलकर बस्ती में इस महामारी का दृढ़ता से मुकाबला करेंगे और प्रभावी ढंग से इसे प्रबंधित कर सकेंगे.’

यह भी पढ़ें : यूपी के लिए Lockdown 4.0 की गाइडलाइन्स जारी, सब्जी मंडियों को मिली यह छूट, शादी के लिए लेनी होगी परमिशन

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है