Basti Coronavirus: 32 नये मरीज, मृतकों की संख्या बढ़ी; 230 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

Basti Coronavirus: 32 नये मरीज, मृतकों की संख्या बढ़ी; 230 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
Covid19 1

बस्ती.उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले में कोरोना के 32 नये मरीज पाए गए हैं. इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 230 हो गई है. डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में अब तक 43 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं, छह की मौत हो चुकी है. जिले में एक्टिव केसों की संख्या 181 हो गई, जिले में 3 हॉटस्पॉट हैं.

बता दें भानपुर (Bhanpur CHC) के जिस सीएचसी में युवक की मौत हुई थी, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मंगलवार को जिले में 13 नये पॉजिटिव केस आए थे जिसमें मृतक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी. जिसके बाद मृतकों की संख्या 5 से 6 हो गई. बता दें 27 मई को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्प्ताल में ही दम तोड़ दिया था. 27 मई सुबह  सुबह 9.30 के करीब 22 वर्षीय युवक इलाज के लिए भानपुर CHC पहुंचा. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई.

भानपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास ने बताया कि जब युवक अस्पताल आया तभी उसकी हालत गंभीर थी. उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ ही तेज बुखार भी था. डॉक्टर ने जानकारी दी कि हमने युवक को कोरोना संदिग्ध मान कर जिला अस्पताल के लिए रेफऱ कर दिया था लेकिन एंबुलेंस आने ही वाली थी कि युवक की मौत हो गई.

योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार? यह भी पढ़ें: योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार?

मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र से बस्ती लौटा था.

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

इससे पहले मंगलवार को जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई जानकारी के अनुसार जिले मं कुल 3 कंटेनमेंट जोन हैं. जारी किये गये आंकड़े के अनुसार जिले में मंगलवार को 14 मामले पॉजिटिव पाए गए, 203 रिपोर्ट्स निगेटिव आईं और 1 दिन में 63 सैंपल्स कलेक्ट किए गए.

यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस

जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में कुल 95 मरीज भर्ती हैं जिसमें 67 बस्ती के, 1 संतकबीरनगर और 27 सिद्धार्थनगर के हैं. इसके साथ ही मुंडेरवा सीएचसी में कुल 28 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 15 बस्ती के और 13 संतकबीरनगर के हैं. वहीं ओपेक कैली हॉस्पिटल में 76 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 68 बस्ती और 8 मरीज सिद्धार्थनगर के हैं.

जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 5300 सैंपल्स भेजे जा चुके हैं जबकि 4917 की रिपोर्ट आ चुकी हैं. वहीं 383 की रिपोर्ट्स आना बाकी हैं. इसके साथ ही जिले में 2 जून तक 217 सैंपल्स की रिपोर्ट आ चुकी थीं. अब तक कुल 4715 की निगेटिव आई हैं और 2 जून को 203 लोगों की रिपोर्ट्स निगेटिव आई हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कैसा हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, सामने आया सच

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है