बस्ती में 16 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, संख्या बढ़कर हुई 141
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में 16 नये कोरोना मामले सामने आए हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह सभी लोग मुबंई से अलग अलग साधनों से आए थे. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की है. सोमवार को जो 16 नये मामले सामने आए थे वे सभी पचवस में क्वारंटीन किये गये थे. इन सभी की रिपोर्ट 25 मई को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई.
इससे पहले रविवार को पांच मामले आए थे जिसमें दो सोनहा थाने के बनरही गांव, 1 भानपुर, 1 लालगंज के शंकरपुर और 1 संक्रमित गौर स्थित मेहनियां गांव का है.
यह भी पढ़ें: PM की खास योजना का बस्ती में बुरा हाल, लाखों का घोटाला; 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बनरही गांव के दोनों पॉजिटिव पति-पत्नी है. इन्हें भानपुर में क्वारंटीन किया गया है. बाकी तीन होम क्वारंटीन हैं. सभी को रुधौली शिफ्ट किया जा रहा है. इससे पहले गुरुवार को 16 नये मामले सामने आए थे. वहीं मंगलवार को नये 50 मामले सामने आए थे, उसमें से 36 मामले यूपी के अन्य जिलों के थे.
नये 16 मामलों के बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 141 हो गई है जिसमें 111 का इलाज चल रहा है, 28 डिस्चार्ज हो गए हैं और 2 की मौत हो गई है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में इन दुकानों पर नहीं लागू होगी शनिवार की बंदी, डीएम ने जारी किया आदेश

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है