Basti Corona Update: 15 नये मामले, जिलाधिकारी बस्ती ने कहा- 531 सैंपल्स की टेस्टिंग बाकी

Dm Basti1

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सोमवार को कोरोना वायरस (Basti Corona Update)के 15 नये मामले सामने आए हैं. इस बाबत जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने कहा कि जिले में फिलहाल कुल 184 मामले हैं जिसमें 43 डिस्चार्ज हो गए हैं, 136 एक्टिव केस हैं और 5 की मौत हो गई है. DM Basti ने जानकारी दी कि 531 सैंपल्स की टेस्टिंग बाकी है.

इससे पहले जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus In Basti)से मौत के बाद दो नए कंटेनमेंट जोन बन गए हैं. जिसकी जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी. यह दोनों कंटेनमेंट जोन रुधौली तहसील क्षेत्र के हैं. अब बस्ती में कुल तीन कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं. सभी रुधौली क्षेत्र के हैं.

रुधौली क्षेत्र के सेहुड़ा कला निवासी मुम्बई से आये 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. शहर के आवास विकास कालोनी में रह रहा था. तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए थे जहां पर सैम्पल लिया गया और मौत हो गई. बाद में आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था.

गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन यह भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

यह भी पढ़ें: Unlock1: यूपी सरकार की Lockdown 5 के लिए गाइडलाइन्स जारी

Basti News: निषाद पार्टी की हुंकार रैली 22 को, तैयारी बैठक में बनी रणनीति यह भी पढ़ें: Basti News: निषाद पार्टी की हुंकार रैली 22 को, तैयारी बैठक में बनी रणनीति

Basti News: टेट के सवाल को लेकर शिक्षकों द्वारा पातीः भेजने का अभियान जारी यह भी पढ़ें: Basti News: टेट के सवाल को लेकर शिक्षकों द्वारा पातीः भेजने का अभियान जारी

इसके साथ ही दिल्ली से आए पड़रिया निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की सर्दी-खांसी व जुकाम की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गई थी. बाद में आई रिपोर्ट में पता चला कि बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव था.

Basti Corona Update: 2 नये कंटेनमेंट जोन

डीएम ने दोनों गांव पड़रिया का पूरब पुरवा और सेहुड़ा कला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया. सेहुड़ा कला की आबादी करीब 1000 है, जबकि पड़रिया के पूरब पुरवा में लगभग 200 लोग रहते हैं. इन दोनों गांव में वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है. गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. जरूरी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन के माध्यम से की जाएगी.

वहीं कोरोना वायरस के सम्भावित संक्रमण के दृष्टिगत तहसील रूधौली के ग्राम कुचुरूआ (Village Kucharua of Rudhauli) के मजरा उत्तरडीह को हॉटस्पॉट/कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित किया गया था. उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी थी. उन्होंने बताया था कि इस गांव का सम्पूर्ण क्षेत्र इस दौरान सील रहेगा. यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी.

उन्होंने बताया था कि इस गांव में एक शख्स परिवार सहित 15 मई को मुम्बई से आये थे, जिनकी उसी दिन रात में ही मृत्यु हो गयी. पोस्टमार्टम के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इस मजरे में 10 से 12 परिवार निवास करते है जिसकी आबादी 100 है. यह अन्य मजरों से 300 से 400 मीटर दूर है. उप जिलाधिकारी रूधौली द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.

डीएम ने आदेश दिया है कि उक्त घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय. सम्पूर्ण प्रतिबन्धित क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा. प्रतिबन्धित क्षेत्र समस्त विद्यालय/कार्यालय बन्द रहेंगे. किसी भी प्रकार की सार्वजनिक भीड़ नही होंगी तथा इस क्षेत्र में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Lockdown 5: बस्ती में दुकानों के खुलने की नई टाइमिंग, यहां पढ़ें DM का पूरा आदेश

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
01 Jun 2020 By Bhartiya Basti

Basti Corona Update: 15 नये मामले, जिलाधिकारी बस्ती ने कहा- 531 सैंपल्स की टेस्टिंग बाकी

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सोमवार को कोरोना वायरस (Basti Corona Update)के 15 नये मामले सामने आए हैं. इस बाबत जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने कहा कि जिले में फिलहाल कुल 184 मामले हैं जिसमें 43 डिस्चार्ज हो गए हैं, 136 एक्टिव केस हैं और 5 की मौत हो गई है. DM Basti ने जानकारी दी कि 531 सैंपल्स की टेस्टिंग बाकी है.

इससे पहले जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus In Basti)से मौत के बाद दो नए कंटेनमेंट जोन बन गए हैं. जिसकी जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी. यह दोनों कंटेनमेंट जोन रुधौली तहसील क्षेत्र के हैं. अब बस्ती में कुल तीन कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं. सभी रुधौली क्षेत्र के हैं.

रुधौली क्षेत्र के सेहुड़ा कला निवासी मुम्बई से आये 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. शहर के आवास विकास कालोनी में रह रहा था. तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए थे जहां पर सैम्पल लिया गया और मौत हो गई. बाद में आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था.

यह भी पढ़ें: Unlock1: यूपी सरकार की Lockdown 5 के लिए गाइडलाइन्स जारी

इसके साथ ही दिल्ली से आए पड़रिया निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की सर्दी-खांसी व जुकाम की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गई थी. बाद में आई रिपोर्ट में पता चला कि बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव था.

Basti Corona Update: 2 नये कंटेनमेंट जोन

डीएम ने दोनों गांव पड़रिया का पूरब पुरवा और सेहुड़ा कला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया. सेहुड़ा कला की आबादी करीब 1000 है, जबकि पड़रिया के पूरब पुरवा में लगभग 200 लोग रहते हैं. इन दोनों गांव में वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है. गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. जरूरी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन के माध्यम से की जाएगी.

वहीं कोरोना वायरस के सम्भावित संक्रमण के दृष्टिगत तहसील रूधौली के ग्राम कुचुरूआ (Village Kucharua of Rudhauli) के मजरा उत्तरडीह को हॉटस्पॉट/कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित किया गया था. उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी थी. उन्होंने बताया था कि इस गांव का सम्पूर्ण क्षेत्र इस दौरान सील रहेगा. यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी.

उन्होंने बताया था कि इस गांव में एक शख्स परिवार सहित 15 मई को मुम्बई से आये थे, जिनकी उसी दिन रात में ही मृत्यु हो गयी. पोस्टमार्टम के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इस मजरे में 10 से 12 परिवार निवास करते है जिसकी आबादी 100 है. यह अन्य मजरों से 300 से 400 मीटर दूर है. उप जिलाधिकारी रूधौली द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.

डीएम ने आदेश दिया है कि उक्त घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय. सम्पूर्ण प्रतिबन्धित क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा. प्रतिबन्धित क्षेत्र समस्त विद्यालय/कार्यालय बन्द रहेंगे. किसी भी प्रकार की सार्वजनिक भीड़ नही होंगी तथा इस क्षेत्र में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Lockdown 5: बस्ती में दुकानों के खुलने की नई टाइमिंग, यहां पढ़ें DM का पूरा आदेश

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-corona-update-15-new-covid-19-cases-dm-basti-said-testing-of-531-samples-left/article-3613
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है