बस्ती: कोरोना मरीजों ने की शिकायत, कमिश्नर से बोले- इतना इंतजाम आपके आने पर हुआ

बस्ती: कोरोना मरीजों ने की शिकायत, कमिश्नर से बोले- इतना इंतजाम आपके आने पर हुआ
Basti Commissioner

संवाददाता- बस्ती (भाब). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Coronavirus Basti) में जिला और अस्पताल प्रशासन के लिए उस वक्त असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है जब बस्ती मंडल के मंडलायुक्त की मौजूदगी में ही एक मरीज ने परिस्थितियां बयान कर दीं. मरीज से पूछा गया कि उंगली में लगा कर के चेक हुआ… इस पर मरीज ने जवाब दिया कि कुछ नहीं हुआ है. जब से यहां आया हूं कोई जांच नहीं हुई है. जो लोग पहले आए थे, उनकी जांच हुई थी लेकिन मेरी कोई जांच नहीं हुई.

इसके बाद मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने निर्देश दिया है कि डाक्टर एवं पैरा मेडिकल टीम जो 08 घण्टे के लिए तैनात किए गये है, पूरे समय पीपीई किट, मास्क एवं फेस कवर के साथ मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कोरोना वायरस के मरीजों के ईलाज के लिए स्थापित एल-1 हास्पिटल, जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली तथा सीएचसी मुण्डेरवा का निरीक्षण किया. मरीजों से बातचीत में उन्होंने पाया कि मरीजों की प्रतिदिन बुखार, आक्सीजन लेवल एवं अन्य प्रकार की जांचे नियमित नहीं हो रही है. इस संबंध में शासन को भी शिकायत प्राप्त हुयी थी.

12.00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचने पर मण्डलायुक्त ने पाया कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को भोजन का पैकेट सर्व किया जा रहा था. एक फोल्डिंग चारपाई पर पैकेट रखकर कमरे में ले जाया जा रहा था परन्तु एक मरीज ने बताया कि यह केवल आज की व्यवस्था है प्रायः लाईन लगवाकर खाना सबको दिया जाता है, जिससे सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन नही होता है. मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन भोजन मरीजों के कमरे में सर्व किया जाय.

सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बताया प्रदेश में गैस-पेट्रोल का क्या है हाल, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कैसा हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, सामने आया सच

बस्ती में लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोप, मण्डलायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोप, मण्डलायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग

Basti News: समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन् यह भी पढ़ें: Basti News: समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन्

कोरोना मरीजों की हो जांच – मंडलायुक्त

कमिश्नर ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज की सुबह-शाम बुखार, आक्सीजन एंव अन्य जांचे की जायेगी. ड्यूटी पर तैनात डाक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ 08 घण्टे की ड्यूटी में मरीजों के साथ रहेगा. उनकी मानसिक एंव शारीरिक समस्याओं का निदान करेगा. यहां पर एक रजिस्टर मेन्टेन किया जायेगा जिसमें यह दर्ज होगा कि डाक्टर कितने बजे अन्दर गये और कितने बजे बाहर निकले.

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि वे शासन द्वारा निर्धारित कोरोना मरीजों के ईलाज का प्रोटोकाल डाक्टरों के द्वारा पालन कराये. इसमें किसी प्रकार की षिथिलता क्षम्य नही होगी. मण्डलायुक्त ने कमरों, बरामदा एंव दीवार के सेनेटाईजेशन फर्स पर पोछा, वायलेट की सफाई, चादरों का बदलना, मरीजों के पास से निकले कूडे-कचरे का निस्तारण के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया.

निर्देश दिया कि स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज होने पर भी व्यक्ति के सभी सामान घड़ी, बैग, बेल्ट, जूता, कपड़ा को भी अच्छी तरह सेनेटाईज कराये. जिलाधिकारी आषुतोष निरंजन ने निर्देश दिया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी सभी मरीज का मोबाईल नम्बर लेकर एक व्हाट्सएप गु्रप बनायेगे. ईलाज के दौरान जो भी जानकारी देनी होगी वह इस व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जायेगी.

सीएमओ डॉ0 जेपी त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर कुल 103 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है. कमरे के अन्दर हाईपोक्लोराईड का छिड़काव तथा ब्लीचिंग पाउडर से पोछा लगवाकर सेनेटाईज किया जाता है.

मुण्डेरवा में कोरोना के कुल 19 मरीज भर्ती है. मण्डलायुक्त ने सभी से बातचीत करके उनका हौसला बढाया. मरीजों ने बताया कि यहां पर उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही है. निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रूधौली नीरज प्रसाद पटेल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सीके वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी मुण्डेरवा डॉ0 धर्मेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासी मजदूरों को मिलेगा काम, करनी होगी यह ट्रेनिंग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है