अंकुर वर्मा ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

अंकुर वर्मा को प्रियंका गांधी वाड्रा ने नियुक्त किया था अध्यक्ष

अंकुर वर्मा ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा
Ankur Verma

बस्ती. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने अपरिहार्य कारणों से अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है. प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में अंकुर वर्मा ने कहा है कि वे पिछले 18 वर्षो से विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वे निष्ठा से अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे. जब तक कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती वे  सभी दायित्वों का निर्वहन पूर्व की भांति करते रहेंगे.

कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजे पत्र में वर्मा ने कहा है कि आपको सावर अवगत करना है कि मैं इधर कुछ अपरिहार्य कारणों से जिला अध्यक्ष के पद का दायित्व का संपादन कर पाने में असमर्थ हूँ . अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनपद बस्ती के अध्यक्ष पद से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें. '

ankur vema basti

गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश यह भी पढ़ें: गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश

वर्मा ने कहा  'कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जिस प्रकार में विगत 18 वर्षों से पूर्ण मनोयोग से कार्य करता रहा हूँ, उसी निष्ठा एवं परिश्रम के साथ आगे भी कार्य करता हूँगा. जब तक आप द्वारा किसी अन्य को जिला अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया जाता है तब तक मै इस पद के समस्त कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करता रहूँगा.'

वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात यह भी पढ़ें: वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात

 

IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल! यह भी पढ़ें: IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल!

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है