बस्ती: झूठे आरोपों पर ‘रिक्की’ का एक्शन, 12 लाख का नोटिस जारी
Basti News
Leading Hindi News Website
On
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये मृगेन्द्र सिंह ‘रिक्की ’ ने कहा कि 28 जनवरी को गांव के ही विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाये. तालाब की जमीन गाटा संख्या 509, 510 क, 510 ख, 511, 512, 513 उनके परिवार की है. विकास सिंह पिछले 2021 से लगातार आईजीआरएस के माध्यम से झूठी शिकायत कर रहे हैं.
उन्होने घर बनवाने के लिये उनके चाचा से 1 लाख 92 हजार उधार लिया था. जब से पैसा मांगा गया वे लगातार अधिकारियों को मनगढन्त पत्र लिखकर झूठा आरोप लगा रहे हैं. मृगेन्द्र सिंह ‘रिक्की ’ ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी विकास सिंह को हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होने कहा कि विकास सिंह के सारे आरोप झूठे हैं. उनके विरूद्ध 12 लाख रूपये का मानहानि का नोटिस भेजा गया. यदि इसके बाद भी विकास सिंह ने झूठी शिकायतें बंद न किया तो प्रकरण मंें विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी.
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है