क्या अखिलेश यादव संघ की शाखाओं में जाएंगे? सीएम योगी की बड़ी सलाह
सीएम योगी बोले – संघ शाखाओं में जाने से दिनचर्या सुधरती है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि अखिलेश यादव संघ की शाखाओं में जाने लगेंगे तो उन्हें जल्दी जागने की आदत हो जाएगी. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो लोग देर रात तक सोते हैं और देर से उठते हैं, उनके लिए यह उनके हित में होगा.
सीएम योगी ने वन्दे मातरम् को देश की संस्कृति और आत्मा बताते हुए कहा कि यह गीत भारत की आज़ादी के आंदोलन का प्रेरणा मंत्र रहा है. उन्होंने कहा कि इस गीत को गाते हुए देश के अनेक क्रांतिकारियों ने फांसी के फंदों को चूमने में कोई संकोच नहीं किया.
यह भी पढ़ें: Lucknow Kanpur Expressway: जानें कितने होंगे टोल प्लाजा, कब से शुरू होगा यह एक्सप्रेस-वे ?मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 24 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई. उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान संविधान निर्माताओं का अपमान है.
योगी आदित्यनाथ ने इस संदर्भ में नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान के सम्मान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान न करना भारतीय संविधान तथा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के आदर्शों के विपरीत है. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वर्तमान भारत में राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को स्वीकार नहीं किया जा सकता.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है