Bast News: लकड़ी काटने गये मजदूरों को मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Bast News: लकड़ी काटने गये मजदूरों को मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार
Basti News

नगर थाना क्षेत्र के देवापार निवासी हरिनाथ पुत्र वीरेन्द्र कुमार  और बनकटवा निवासी संजय कुमार पुत्र राम अवध ने पुलिस अधीक्षक को पत्र और जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पेड काटने के विवाद में दबंगों द्वारा मारने पीटने, जाति सूचक गालियां देने के मामले में न्याय की गुहार लगाया है।


हरिनाथ  और  संजय कुमार ने एसपी को दिये पत्र मे कहा है कि वे गरीब और दलित परिवार से हैं। लकड़ियां काटकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। रिंग रोड ठेकेदार पप्पू सिंह के कहने पर वे लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटा में लकड़ी काटने के लिये गये थे। गत 13 जनवरी की सुबह लकड़ी काटने के दौरान बब्लू यादव उर्फ दयाशंकर यादव पुत्र परशुराम यादव, बुधई यादव, अमरजीत यादव आदि ने लकड़ी काटने से रोका और जाति सूचक गालियां देते हुये बुरी तरह से मारा पीटा।

धमकी दिया कि शिकायत करोगे तो जान से मार डालेंगे। किसी तरह से लोगों के आ जाने पर उनकी जान बची। घटना की सूचना 112 नम्बर पर देने के साथ ही लालगंज थाने पर दिया किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने के साथ ही उनके जान माल की रक्षा कराया जाय। 

Basti News: प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के पेशेवर दुनिया में जाने के महत्वपूर्ण सफर -संजय कुमार शुक्ल यह भी पढ़ें: Basti News: प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के पेशेवर दुनिया में जाने के महत्वपूर्ण सफर -संजय कुमार शुक्ल

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है