मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रुधौली में एक गांव सील

मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रुधौली में एक गांव सील
Covid19 1

बस्ती उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रुधौली थाना क्षेत्र के सेहुड़ा कला गांव के निवासी की मौत के बाद उसे कोरोना संक्रमित पाए जाने इलाके को सील कर दिया गया है. गांव के चारों ओर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है और सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में ही छूट मिलेगी. इसके साथ ही गांव से बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

बता दें गांव का 45 वर्षीय सेहुड़ा कला निवासी महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद में रहता था. लॉकडाउन के चौथे चरण में 12 मई को वह बाइक से एक साथी के साथ सेहुड़ा कला चला आया. 14 मई को की रात में दोनों युवक घर पहुंचे. पहुंचने के सात दिन बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सेहुड़ा कला गांव से वह बस्ती शहर के स्थित आवास विकास मोहल्ले में रहकर इलाज करा रहा था. 22 मई की सुबह अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ बढ़ी. आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई.

शुक्रवार को जैसे ही युवक के कोरोना से मरने की पुष्टि की गई तुरंत एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल के निर्देश पर सेहुड़ा कला गांव के रास्तों पर बैरिकेडिंग करते हुए सील कर दिया गया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने पूरी टीम के साथ गांव का जायजा लिया. एसडीएम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि गांव के लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन ने कहा कि मृतक शहर आवास विकास में ठहरा था, वहां की हिस्ट्री खंगाली जा रही है.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

इसके साथ ही युवक के परिवार के 13 लोग क्वारंटीन कर दिए गए हैं. सभी को आश्रम पद्धति विद्यालय भानपुर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है.

यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस

सेहुड़ा कला से पहले रुधौली के कुचुरुआ का मजरा हुआ था सील

इससे पहले कोरोना वायरस के सम्भावित संक्रमण के दृष्टिगत तहसील रूधौली के ग्राम कुचुरूआ (Village Kucharua of Rudhauli) के मजरा उत्तरडीह को हॉटस्पॉट/कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित किया गया था. उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी थी. उन्होंने बताया था कि इस गांव का सम्पूर्ण क्षेत्र इस दौरान सील रहेगा. यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी.

बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया था कि इस गांव में एक शख्स परिवार सहित 15 मई को मुम्बई से आये थे, जिनकी उसी दिन रात में ही मृत्यु हो गयी. पोस्टमार्टम के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इस मजरे में 10 से 12 परिवार निवास करते है जिसकी आबादी 100 है. यह अन्य मजरों से 300 से 400 मीटर दूर है. उप जिलाधिकारी रूधौली द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.

डीएम ने आदेश दिया है कि उक्त घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय. सम्पूर्ण प्रतिबन्धित क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा. प्रतिबन्धित क्षेत्र समस्त विद्यालय/कार्यालय बन्द रहेंगे. किसी भी प्रकार की सार्वजनिक भीड़ नही होंगी तथा इस क्षेत्र में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बस्ती में 1 और मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 1 नया मामला आया सामने; कुल संख्या हुई 156

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है