अन्नपूर्णा रसोई, बादशाही अखाडा, स्काउट क्षेत्र में योगदान कर रहे लोग हुये सम्मानित

अन्नपूर्णा रसोई, बादशाही अखाडा, स्काउट क्षेत्र में योगदान कर रहे लोग हुये सम्मानित
9 1 2

बस्ती (Basti News). ट्रेन से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को बस्ती रेलवे स्टेशन पर रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में लगभग एक हजार भोजन पैकटों का वितरण किया गया. इसी क्रम में रोटरी परिवार की ओर से अन्नपूर्णा रसोई के भूमिका की सराहना करते हुये संचालक राघवेन्द्र मिश्र, बादशाही अखाडा एवं रेड क्रास सोसायटी के कुलवेन्द्र सिंह मजहबी और स्काउट कमिश्नर एवं रोटेरियन कुलदीप सिंह, आर.पी.एफ. इंसपेक्टर मानसिंह को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया.

मजहबी लॉक डाउन से अब तक निरन्तर सेवा में जुटे है और बेजुबान पशुओं, वंदरों की सेवा के साथ ही प्रवासी श्रमिकों को लगातार जलजीरा पिला रहे हैं. जबकि कुलदीप सिंह निरन्तर अपनी सेवा दे रहे हैं. श्रमिकों को भोजन पैकेट, पानी आदि उपलब्ध कराते हुये आशीष ने कहा कि हम परस्पर सहयोग से ही कोरोना संकट काल का सहजता से मुकाबला कर सकेंगे. उन्होने श्रमिकों को भी धैर्य बनाये रखने का सुझाव दिया.

भोजन पैकटों में वितरण में मुख्य रूप से रोटरी सचिव ई. देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, राजन गुप्ता, आनन्द गोयल, डा. शैलेन्द्र त्रिपाठी, गुरूचरण सिंह चावला, आनरेरी रोटेरियन शोयब रहमान, उत्सव गाडिया, रमेश गुप्ता, शशांक राजगडिया, सन्नी सिंह एवं खिदमत फाउन्डेशन के डा. मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इब्राहीम, हाजी मोहम्मद आलम, काजी फरजान अहमद आदि ने योगदान दिया .

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है