वर्चुअल प्रादेशिक डीओसी वर्कशॉप में शामिल हुए अमित कुमार शुक्ल
डी ओ सी वर्कशॉप का संचालन प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट आदरणीय राजेन्द्र हसंपाल एवं प्रादेशिक गाइड आयुक्त कामनी श्रीवास्तव ने किया. आज के वर्कशॉप में राष्ट्रीय वरिष्ठ ट्रेनर, आदरणीय हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी डी ओ सी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी को मेहनत करने का संदेश दिया.
प्रादेशिक आयुक्त स्काउट आदरणीय राजेश कुमार मिश्र का सभी को मार्ग दर्शन एवं शुभकामनाएं मिला. प्रादेशिक गाइड आयुक्त कामनी श्रीवास्तव ने कहा कि दल कम्पनी के पंजीकरण हर विद्यालय में हो आप सभी प्रयास करते रहे. वर्कशॉप में प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट आदरणीय अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट एवं आई टी , विभाग उत्तर प्रदेश अदनान, प्रदेश के तमाम पदाधिकारी सफल वर्कशॉप हो इसकी निगरानी की.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है