बस्ती में ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत पर आगे आया अभय शक्ति ट्रस्ट, बचाई युवक की जान

बस्ती में ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत पर आगे आया अभय शक्ति ट्रस्ट, बचाई युवक की जान
basti breaking news basti news

गौर थाना क्षेत्र के  चेतरा  निवासी अमित कुमार मिश्रा का इलाज ओपेक अस्पताल बस्ती में चल रहा था, गंभीर स्थिति के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। पारिवारिक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उनका इलाज कठिन हो रहा था।

ऐसे में अभय शक्ति चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय पाण्डेय, सचिव आशुतोष त्रिपाठी व उनके साथियों ने अमित की मदद का बीड़ा उठाया। उन्होंने सबसे पहले अमित के लिए दुर्लभ ओ नेगेटिव ब्लड के चार यूनिट की व्यवस्था की।

इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अभियान चलाकर फंड एकत्रित किया गया और अमित के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया गया।  संस्था के अध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय, सचिव आशुतोष त्रिपाठी, अमित यादव, कवि चौधरी, विनय चौधरी व अन्य ने सहयोग किया। 

यह भी पढ़ें: बस्ती में गरीब महिला की दुकान जेसीबी से तोड़ी गई, अब दर-दर भटक रही न्याय के लिए

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti