बस्ती में कोरोना के 35 नये मामले, एक्टिव केस की संख्या बढ़ी; कुल मामले 300 के करीब
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस के 35 नये मामले सामने आए हैं. इसमें एक दंपति और बच्चा भी शामिल है. नये मामले सामने आने के बाद जिले में कुल 299 केस हो गए हैं जिसमें से 87 एक्टिव केस, 200 डिस्चार्ज्ड और 12 की मौत शामिल है.
बुधवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई 450 लोगों की रिपोर्ट में 415 निगेटिव पाए गए. दंपती और एक बच्चे समेत एक साथ 35 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए. संक्रमित जिले के विभिन्न ब्लाकों के हैं जो घर और स्कूल में क्वारंटाइन थे.
सल्टौआ ब्लाक के बेलहसा में दंपती और 14 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दंपती चार दिन पहले दिल्ली से गांव आया था. संक्रमित बालेडीहा, सोनहा, बहादुरपुर, बेईली, ¨वध्यवासिनी नगर, अमोढा के रहने वाले हैं. पैकोलिया के चाना खुर्द गांव में पिता-पुत्र समेत चार लोग पॉजिटिव पाए गए.
यह भी पढ़ें: बस्ती में जमीन कब्जे का आरोप, दिव्यांग ने एसपी से लगाई गुहार, डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोपगायघाट में कुदरहा के दो युवक, शहर के पुरानी बस्ती के तीन समेत 35 लोग पॉजिटिव. इन सभी को एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतकों के संपर्क में आए लोगों के लिए बनाई जांच टीम
कोरोना वायरस के संक्रमण से जिले में मृतक 12 लोगों तथा उनके सम्पर्क में आये लोगों के संबंध में कृत कार्यवाही की जांच के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का गठन किया है. यह टीम 24 घण्टे के अन्दर अपने रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी.
पुलिस लाईन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से मृतक व्यक्ति की टेªवेल हिस्ट्री पता की जायेंगी. यदि उसकी कोई टेªवेल हिस्ट्री नही है तो उसके घर में बाहर से आये हुए व्यक्ति की जानकारी ली जायेंगी. इसके अलावा यह पता किया जायेंगा कि कही मृतक किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित तो नही था. ऐसे व्यक्ति की पूरी केस हिस्ट्री देनी होगी.

उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति के सम्पर्क में आये हाईरिस्क एंव लो रिस्क व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जायेंगी. जाॅच टीम यह भी रिपोर्ट देगी कि ऐसे लोगों का सैम्पल लिया गया अथवा नही तथा उन्हें होम कोरेन्टाईन किया गया था या नही. इसके अलावा जाॅच टीम यह भी रिपोर्ट देंगी कि मरीज को बचाने के लिए और क्या उपाय किए जा सकते थे.
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जाॅच का आशय यह बिल्कुल नही है कि दोषी पाये गये कर्मचारी के विरूद्ध कोई कार्यवाही किया जाना है. इसका उद्देश्य कमियों का पता लगाना है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान बचायी जा सके.
मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है, जिसमें से 02 लोगों की मृत्यु कानपुर एवं मऊ में हुयी है. उन्होंने बताया कि जांच टीम में यूनिसेफ और डब्लूएचओ के प्रतिनिधि भी शामिल किए गये है. तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि जांच टीम के क्षेत्र में जाने पर कानून गो ,लेखपाल एंव पुलिस कर्मी साथ में भेजे जाय. बैठक में एडीएम रमेश चन्द्र, सीएमओ जेपी त्रिपाठी, डॉ0 फखरेयार हुसेन, डॉ0 सीके वर्मा, डां0 सीएल कन्नौजिया, सीओ सदर गिरीश सिंह, तहसीलदारगण तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
बस्ती में कोरोना के 35 नये मामले, एक्टिव केस की संख्या बढ़ी; कुल मामले 300 के करीब
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस के 35 नये मामले सामने आए हैं. इसमें एक दंपति और बच्चा भी शामिल है. नये मामले सामने आने के बाद जिले में कुल 299 केस हो गए हैं जिसमें से 87 एक्टिव केस, 200 डिस्चार्ज्ड और 12 की मौत शामिल है.
बुधवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई 450 लोगों की रिपोर्ट में 415 निगेटिव पाए गए. दंपती और एक बच्चे समेत एक साथ 35 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए. संक्रमित जिले के विभिन्न ब्लाकों के हैं जो घर और स्कूल में क्वारंटाइन थे.
सल्टौआ ब्लाक के बेलहसा में दंपती और 14 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दंपती चार दिन पहले दिल्ली से गांव आया था. संक्रमित बालेडीहा, सोनहा, बहादुरपुर, बेईली, ¨वध्यवासिनी नगर, अमोढा के रहने वाले हैं. पैकोलिया के चाना खुर्द गांव में पिता-पुत्र समेत चार लोग पॉजिटिव पाए गए.
गायघाट में कुदरहा के दो युवक, शहर के पुरानी बस्ती के तीन समेत 35 लोग पॉजिटिव. इन सभी को एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतकों के संपर्क में आए लोगों के लिए बनाई जांच टीम
कोरोना वायरस के संक्रमण से जिले में मृतक 12 लोगों तथा उनके सम्पर्क में आये लोगों के संबंध में कृत कार्यवाही की जांच के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का गठन किया है. यह टीम 24 घण्टे के अन्दर अपने रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी.
पुलिस लाईन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से मृतक व्यक्ति की टेªवेल हिस्ट्री पता की जायेंगी. यदि उसकी कोई टेªवेल हिस्ट्री नही है तो उसके घर में बाहर से आये हुए व्यक्ति की जानकारी ली जायेंगी. इसके अलावा यह पता किया जायेंगा कि कही मृतक किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित तो नही था. ऐसे व्यक्ति की पूरी केस हिस्ट्री देनी होगी.

उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति के सम्पर्क में आये हाईरिस्क एंव लो रिस्क व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जायेंगी. जाॅच टीम यह भी रिपोर्ट देगी कि ऐसे लोगों का सैम्पल लिया गया अथवा नही तथा उन्हें होम कोरेन्टाईन किया गया था या नही. इसके अलावा जाॅच टीम यह भी रिपोर्ट देंगी कि मरीज को बचाने के लिए और क्या उपाय किए जा सकते थे.
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जाॅच का आशय यह बिल्कुल नही है कि दोषी पाये गये कर्मचारी के विरूद्ध कोई कार्यवाही किया जाना है. इसका उद्देश्य कमियों का पता लगाना है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान बचायी जा सके.
मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है, जिसमें से 02 लोगों की मृत्यु कानपुर एवं मऊ में हुयी है. उन्होंने बताया कि जांच टीम में यूनिसेफ और डब्लूएचओ के प्रतिनिधि भी शामिल किए गये है. तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि जांच टीम के क्षेत्र में जाने पर कानून गो ,लेखपाल एंव पुलिस कर्मी साथ में भेजे जाय. बैठक में एडीएम रमेश चन्द्र, सीएमओ जेपी त्रिपाठी, डॉ0 फखरेयार हुसेन, डॉ0 सीके वर्मा, डां0 सीएल कन्नौजिया, सीओ सदर गिरीश सिंह, तहसीलदारगण तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है