मृतकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बस्ती में 2 नये कंटेनमेंट जोन

मृतकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बस्ती में 2 नये कंटेनमेंट जोन
Corona Virus1

संवाददाता- बस्ती (भाब). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस (Coronavirus In Basti)से मौत के बाद दो नए कंटेनमेंट जोन बन गए हैं. जिसकी जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी. यह दोनों कंटेनमेंट जोन रुधौली तहसील क्षेत्र के हैं. अब बस्ती में कुल तीन कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं. सभी रुधौली क्षेत्र के हैं.

रुधौली क्षेत्र के सेहुड़ा कला निवासी मुम्बई से आये 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. शहर के आवास विकास कालोनी में रह रहा था. तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए थे जहां पर सैम्पल लिया गया और मौत हो गई. बाद में आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था.

इसके साथ ही दिल्ली से आए पड़रिया निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की सर्दी-खांसी व जुकाम की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गई थी. बाद में आई रिपोर्ट में पता चला कि बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव था.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

डीएम ने दोनों गांव पड़रिया का पूरब पुरवा और सेहुड़ा कला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया. सेहुड़ा कला की आबादी करीब 1000 है, जबकि पड़रिया के पूरब पुरवा में लगभग 200 लोग रहते हैं. इन दोनों गांव में वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है. गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. जरूरी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन के माध्यम से की जाएगी.

योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार? यह भी पढ़ें: योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार?

यह भी पढ़ें: Unlock1: यूपी सरकार की Lockdown 5 के लिए गाइडलाइन्स जारी

बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ

जिले में रविवार को कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद जिले में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 170 के करीब पहुंच गई है.

इसके बाद जिले में कुल एक्टिव केस 123, डिस्चार्ज की संख्या 41 और मृतकों की संख्या पांच हो गई है. बताया गया कि ये सारे मामले प्रवासी मामलों से जुड़े हुए हैं.

डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने जानकारी दी कि यह पांचों पॉजिटिव मरीज दिल्ली व मुंबई से आए हैं. इनमें मां बेटी के अलावा तीन पुरुष हैं, जिन्हें पचवस, आइटीआई बस्ती व ओपेक चिकित्सालय में क्वारंटीन किया गया था.

रविवार को कोरोना के 169 नये मामले

वहीं एक फेसबुक पोस्ट में जिलाधिकारी बस्ती ने जानकारी दी कि जिले में 31 मई तक 169 मामले पाए गए जिसमें से 41 रिकवर हो चुके हैं, 5 की मौत हो गई है और 123 का इलाज चल रहा है. जिलाधिकारी ने बताया कि अभी 542 सैंपल्स की जांच बाकी है. उन्होंने बताया कि नवोदय रुधौली में 60, सीएसची मुंडेरवा में 14 और कैली में 49 मरीज भर्ती हैं.

डीएम बस्ती ने जानकारी दी कि हमारी पूरा ध्यान संदिग्ध मामलों का पता लगाना और संस्थागत क्वारंटीन करना है. उन्होंने कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

रुधौली में कुचुरुआ का कंटेनमेंट जोन

इससे पहले कोरोना वायरस के सम्भावित संक्रमण के दृष्टिगत तहसील रूधौली के ग्राम कुचुरूआ (Village Kucharua of Rudhauli) के मजरा उत्तरडीह को हॉटस्पॉट/कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित किया गया था. उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी थी. उन्होंने बताया था कि इस गांव का सम्पूर्ण क्षेत्र इस दौरान सील रहेगा. यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी.

उन्होंने बताया था कि इस गांव में एक शख्स परिवार सहित 15 मई को मुम्बई से आये थे, जिनकी उसी दिन रात में ही मृत्यु हो गयी. पोस्टमार्टम के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इस मजरे में 10 से 12 परिवार निवास करते है जिसकी आबादी 100 है. यह अन्य मजरों से 300 से 400 मीटर दूर है. उप जिलाधिकारी रूधौली द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.

डीएम ने आदेश दिया है कि उक्त घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय. सम्पूर्ण प्रतिबन्धित क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा. प्रतिबन्धित क्षेत्र समस्त विद्यालय/कार्यालय बन्द रहेंगे. किसी भी प्रकार की सार्वजनिक भीड़ नही होंगी तथा इस क्षेत्र में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बस्ती: Corona के 123 एक्टिव केस, डीएम बोले- 542 सैंपल्स की जांच बाकी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है