सीएम योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे की संभावनाओं के बीच तैयारियां जारी, दुरुस्त की जा रहीं सड़कें

CM Yogi In Basti

सीएम योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे की संभावनाओं के बीच तैयारियां जारी, दुरुस्त की जा रहीं सड़कें
cm yogi basti

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 17 नवंबर 2025, सोमवार को बस्ती आ सकते हैं. माना जा रहा है कि वह अस्पताल चौराहा स्थित मंदिर के प्रमुख रहे नंदा बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित करने आ सकते हैं.

इस संदर्भ में बस्ती में जिला प्रशासन और अन्य इकाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सड़के दुरुस्त की जा रहीं हैं.

बस्ती रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने भी सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम के दौरे के संदर्भ में कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन भी हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक कुछ देर के लिए अस्पताल चौराहे और दक्षिण दरवाजा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है. सीएम 12 बजे के करीब बस्ती पहुंच सकते हैं.

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

सीएम का हेलिकॉप्ट, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के प्रांगण में उतरेगा. वहीं कार्यक्रम स्थल अस्पताल चौराहा के निकट होगाो.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है