25 हजार सदस्य बनायेगा अपना दल ‘एस’

25 हजार सदस्य बनायेगा अपना दल ‘एस’
1 3

बस्ती  ।  रविवार को अपना दल ‘एस’ की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में लोहिया मार्केट स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाये जाने, विधानसभावार सभी बूथों पर सक्रिय सदस्य बनाये जाने पर विचार कर निर्णय लिये गये।
कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि सबसे पहले एक हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिससे सामान्य सदस्यता 25 हजार हो सके। बिना सदस्यों के संगठन की मजबूती संभव नही है। कहा कि 14 जुलाई से 31 अगस्त तक सभी पांचो        विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाकर सदस्य बनाये जायेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्वान्चल विकास बोर्ड सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने कहा कि मजबूत संगठन के साथ ही कार्यकर्ता अति आवश्यक विकास कार्य हेतु उन्हें जानकारी दें जिससे शासन स्तर पर पहल कर उसका निर्माण कराया जा सके।
अपना दल ‘एस’ की बैठक में राम सिंह पटेल, राम कुमार पटेल, झिनकान चौधरी, अभिषेक आर्य, राम प्रकाश पटेल, योगेन्द्र पटेल, सुनील, राजमणि चौधरी, सुखराम पटेल, मुन्ना प्रसाद चौधरी, रमेश चन्द्र गिरी, प्रमोद आर्य, राकेश पटेल, रामनयन पटेल, राम चन्दर, रमेश चन्द्र भारती, कृष्ण कुमार प्रजापति, सूरज पटेल के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 Jul 2019 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-apna-dal-s-will-make-25-thousand-members/article-304
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है