2032 ओलंपिक में क्रिकेट को देखना चाहता है ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने जारी 'व्हेयर द गेम ग्रोज़ नामक पंचवर्षीय योजना में क्रिकेट को ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक खेलों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है.
गौरतलब है कि ओलंपिक में क्रिकेट का आयोजन आखिरी बार सन् 1900 में हुआ था. लॉस एंजिलस 2028 ओलंपिक खेलों में संभावित समावेश के लिये क्रिकेट को आठ अन्य खेलों के साथ शॉर्टलिस्ट किया गया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इसी महीने आयोजकों के सामने इससे संबंधित अपना प्रस्ताव पेश करेगी.
सीए का उद्देश्य है कि यदि लॉस एंजिलस 2028 खेलों में क्रिकेट का आयोजन नहीं होता है तो उसे ब्रिस्बेन 2032 खेलों में शामिल कराने का प्रयास करे.
नियमों के अनुसार, मेजबान शहर कोई भी खेल शामिल कर सकता है लेकिन इसके लिए उसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की मंजूरी की जरूरत होती है.
पिछले महीने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टी20 क्रिकेट की शुरुआत की गयी थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को नौ रन से हराकर उद्घाटन स्वर्ण पदक जीता था.
इसी बीच, ब्रिस्बेन ने भी 2032 खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह की मेजबानी के लिए शहर के गाबा क्रिकेट मैदान को 50,000 सीटों वाले ओलंपिक स्टेडियम के रूप में पुनर्निर्माण करने की योजना बनाई है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है