Rudhauli Crime News : रुधौली में दंपति की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, पुलिस पहुंची, दो गिरफ्तार

Rudhauli Crime News : रुधौली में दंपति की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, पुलिस पहुंची, दो गिरफ्तार
bhartiya basti 23

बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में सनसनीखेज मामला सामने आया है, पति और पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, आशंका जताई जा रही है को दुष्कर्म से आहत पति और पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

सुबह जब घर वालों को पता चला तो अस्पताल ले गए पति की रास्ते में मौत हो गई जबकि जिला अस्पताल से डाक्टरों में पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां पर इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. 

बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन यह भी पढ़ें: बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

Whatsapp पर फॉलो करें Bhartiya basti  का चैनल : Bhartiya Basti WhatsApp Channel follow करें यहां https://whatsapp.com/channel/0029Va9BmP3FCCoa6ttkit1r

चंद्र शेखर विचारों और संघर्ष के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में अलग पहचान बनाया- राम प्रसाद चौधरी यह भी पढ़ें: चंद्र शेखर विचारों और संघर्ष के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में अलग पहचान बनाया- राम प्रसाद चौधरी

30 वर्षीय नवल किशोर और उनकी 27 वर्षीय पत्नी आरती की मौत के बाद परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी, तहरीर में बताया की बीते शनिवार को दोनों दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था.

मृतिका ने परिजनों से मौत से पहले आप बीती सुनाई थी, जिसके आधार पर दो युवकों के खिलाफ परिजनों ने दुष्कर्म की तहरीर दी, आशंका जताई जा रही है को घटना से आहत पति पत्नी ने बिना किसी को कुछ बताए जहर खा लिया, घर के पीछे जहर की पुड़िया और स्टील का ग्लास भी परिजनों को मिला था, 

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है, दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, घटना स्थल का एसपी गोपाल चौधरी ने निरीक्षण किया.

फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सुबूत जुटाए, एसपी ने कहा की पति पत्नी ने जहर खाने से मौत की सूचना मिली थी, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, दो अभियुक्तों को दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है, घटना को जांच की जा रही है. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है