Basti News: 50 छात्राओं की विशेष कार्यशाला का शुभारम्भ

Basti News:  50 छात्राओं की विशेष कार्यशाला का शुभारम्भ
basti news (2)

बनकटी ब्लाक मुख्यालय पर स्थित चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला पीजी कालेज में सिफ्सा इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल पर 50 छात्राओं की एक विशेष कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ. मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर एवं उसके सम्मुख दीप जलाकर प्राचार्य डा. अनीता मौर्य ने कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया.

कार्यशाला के प्रथम सत्र में नोडल अधिकारी डा. सुनील कुमार गौतम ने छात्राओं का परिचय, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला. इसके साथ ही उन्होने छात्राओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य हेतु उनका जागरूक किया. मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित ज्योति पाल ने छात्राओं को संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी. कहा संयमित निदचर्या हमें स्वस्थ रखती है और कामयाबी की ओर ले जाती है.

उन्होने छात्राओं की जिज्ञासा भी शांत की और कहा उनकी समस्याओं के निदान के लिये वे हमेशा तत्पर हैं. समाजशास्त्र की प्रवक्ता श्रीमती शिखा पाण्डेय ने इंटरनेट पर दिखाई जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहने को कहा. उन्होने कहा जहां अच्छाइयां हैं वहीं बुराइयां भी हैं. यह हमारे स्वयं के स्वयं के ऊपर निर्भर होता है कि हमे क्या चुनना है. प्राचार्य डा. अनीता मौर्य ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हुये नियमित व्यायाम को प्रेरित किया. इस अवसर पर प्रबंधक डा. अनिल कुमार मौर्य, श्रंखला पाल, श्रीमती नीलम मौर्य सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक मौजूद रहे.

UP Bypolls 2026: यूपी की इन तीन सीटों पर आज हो सकता है उप-चुनाव का ऐलान, सपा-BJP में होगी टक्कर! यह भी पढ़ें: UP Bypolls 2026: यूपी की इन तीन सीटों पर आज हो सकता है उप-चुनाव का ऐलान, सपा-BJP में होगी टक्कर!

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है