बस्ती की प्रीति का वॉलीबॉल के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन, एशिया कप में दिखाएंगी खेल का हुनर

बस्ती की प्रीति का वॉलीबॉल के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन, एशिया कप में दिखाएंगी खेल का हुनर
basti priti

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में लगातार प्रतिभाशाली लोग अपने हुनर से आसमान को छू रहे हैं. अभी इसी हफ्ते बस्ती के शिव पूजन इस समय सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं जिसमें शिवपूजन की जुगाड़ वाली कार की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है.

वहीं अब बस्ती मंडल की रहने वाली इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रीति मिश्रा का सिलेक्शन एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है.प्रीति मिश्रा एशिया कप की तैयारी के लिए भुवनेश्वर उड़ीसा में लगे शिविर में प्रीति पहुंच चुकी हैं.

प्रीति का सिलेक्शन चाइना में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी हुआ था लेकिन एशियन गेम नहीं हो पाया था.  प्रीति ने खेल के साथ ही डिस्कवरी स्पोर्ट चैनल के इंडियन फिटनेस लीग में भी जगह बनाई थी.

प्रीति ने राजस्थान रेंजर्स टीम का हिस्सा बनकर वहां पर भी अपना जलवा बिखेरा था. इसके अलावा प्रीति थाईलैंड में फोर्स स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप में इंडियन टीम की कप्तान और नेपाल में प्रथम साउथ एशियन वालीबॉल चैंपियनशिप में इंडियन टीम का हिस्सा बनी थीं. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है