Basti Encroachment News: अतिक्रमण के मामले में तुलस्यान वस्त्रालय को जारी हुआ नोटिस

(तुलस्यान वस्त्रालय के सामने की तस्वीर)

-भारतीय बस्ती संवाददाता- बस्ती. बीते दिनों भारतीय बस्ती समाचार पत्र में  प्रभावशाली दुकानदारों ने गांधीनगर में सड़कों तक कर लिया कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. खबर का संज्ञान लेने के बाद जागे प्रशासन ने तुलस्यान वस्त्रालय को  फुटपाथ खाली करने का नोटिस जारी किया है. 

 नोटिस में कहा है की नोटिस जारी होने के दो दिनों के अंदर सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटा लें. अन्यथा नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने की स्थिति में पालिका व्यय खर्च को तुलस्यान वस्त्रालय से वसूल कर पालिका अधिनियम 1916 के सुसंगत धाराओं में कार्रवाही की जाएगी. 

 मालवीय रोड पर भी ऐसे तमाम बड़े व्यवसाइयों ने सड़कों के फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखा है. प्रशासन द्वारा कुछ दुकानों पर कार्रवाई कर छुट्टी कर ली जाती है. जबकि मालवीय रोड को शहर का बाइपास माना जाता है. इसके बावजूद चौड़ी सड़क सिकुड़ कर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. मालवीय रोड पर बने होटल ब्लीट्ज रेस्टोरेंट हो या पीएमसी हास्पिटल जैसे तमाम निजी अस्पताल इनके यहां आने वाले तीमारदारों के वाहनों का सड़कों फुटपाथ पर कब्जा बना रहता है. जिससे मालवीय रोड पर एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है. 

बस्ती में प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग हो जाने के मामले में एसपी को दिया पत्र यह भी पढ़ें: बस्ती में प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग हो जाने के मामले में एसपी को दिया पत्र

बस्ती में युवती ने लगाया दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, थाने पर नहीं हुई सुनवाई यह भी पढ़ें: बस्ती में युवती ने लगाया दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, थाने पर नहीं हुई सुनवाई

फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाकर नगर पालिका प्रशासन अपनी पीठ भले ही थपथपा ले. मगर पालिका की कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारी फिर से उसी जगह काबिज हो जाते है. कुछ ऐसा ही मामला स्टार बैट्री के सामने बने नाले का है. जहां अतिक्रमणकारियों ने नाले के उपर पक्का मकान बना लिया है. नाले-नालियां तक नहीं बख्शने वाले शहरवासियों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने में प्रशासन को पसीने छुट रहे है. 

बस्ती में पेंशनरों का बड़ा प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और OPS बहाली की उठी मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में पेंशनरों का बड़ा प्रदर्शन, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और OPS बहाली की उठी मांग

देखना होगा की बस्ती प्रशासन   फुटपाथों पर कब्जा जमाए इन बड़े व्यवसाइयों और अवैध कब्जाधारियों पर कब कार्रवाई करती है. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 May 2022 By Bhartiya Basti

Basti Encroachment News: अतिक्रमण के मामले में तुलस्यान वस्त्रालय को जारी हुआ नोटिस

-भारतीय बस्ती संवाददाता- बस्ती. बीते दिनों भारतीय बस्ती समाचार पत्र में  प्रभावशाली दुकानदारों ने गांधीनगर में सड़कों तक कर लिया कब्जा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी. खबर का संज्ञान लेने के बाद जागे प्रशासन ने तुलस्यान वस्त्रालय को  फुटपाथ खाली करने का नोटिस जारी किया है. 

 नोटिस में कहा है की नोटिस जारी होने के दो दिनों के अंदर सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटा लें. अन्यथा नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने की स्थिति में पालिका व्यय खर्च को तुलस्यान वस्त्रालय से वसूल कर पालिका अधिनियम 1916 के सुसंगत धाराओं में कार्रवाही की जाएगी. 

 मालवीय रोड पर भी ऐसे तमाम बड़े व्यवसाइयों ने सड़कों के फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखा है. प्रशासन द्वारा कुछ दुकानों पर कार्रवाई कर छुट्टी कर ली जाती है. जबकि मालवीय रोड को शहर का बाइपास माना जाता है. इसके बावजूद चौड़ी सड़क सिकुड़ कर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. मालवीय रोड पर बने होटल ब्लीट्ज रेस्टोरेंट हो या पीएमसी हास्पिटल जैसे तमाम निजी अस्पताल इनके यहां आने वाले तीमारदारों के वाहनों का सड़कों फुटपाथ पर कब्जा बना रहता है. जिससे मालवीय रोड पर एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है. 

फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाकर नगर पालिका प्रशासन अपनी पीठ भले ही थपथपा ले. मगर पालिका की कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारी फिर से उसी जगह काबिज हो जाते है. कुछ ऐसा ही मामला स्टार बैट्री के सामने बने नाले का है. जहां अतिक्रमणकारियों ने नाले के उपर पक्का मकान बना लिया है. नाले-नालियां तक नहीं बख्शने वाले शहरवासियों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने में प्रशासन को पसीने छुट रहे है. 

देखना होगा की बस्ती प्रशासन   फुटपाथों पर कब्जा जमाए इन बड़े व्यवसाइयों और अवैध कब्जाधारियों पर कब कार्रवाई करती है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-encroachment-news-notice-issued-to-tulsyan-vastalaya-in-case-of-encroachment/article-10026
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है