69,000 शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लगाई रोक

69,000 शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लगाई रोक
Allahabad Highcourt

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ( UP 69000 Assistant Teacher Counseling 2020) पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. बता दें प्रक्रिया बुधवार यानी 3 जून से शुरू होनी थी. लखनऊ खंडपीठ के फैसले के बाद  8 मई के बाद से सरकार द्वारा कराई गई सभी प्रक्रिया पर रोक लग गई है. इसमें आंसरशीट, संशोधित आंसरशीट, परिणाम, जिला विकल्प, जिला आवंटन, काउंसलिंग प्रक्रिया समेत सभी प्रक्रिया रोक दी गई है.

हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं जिन प्रश्नों प्रश्नों पर विवाद है उनसे जुड़ी आपत्तियों को एक हफ्ते के भीतर राज्य सरकार के सामने पेश करें. इसके बाद सरकार आपत्तियों को यूजीसी को भेजेगी. यूजीसी आपत्तियों का निस्तारण करेगा और अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी.

बता दें इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad Highcourt) की लखनऊ खण्डपीठ (Lucknow Bench) में दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने 2 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसी फैसले को आज सुनाया जाना था. लिखित परीक्षा के कुछ प्रश्नों को लेकर  याचिका दायर की गई थी.

योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार? यह भी पढ़ें: योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार?

गौरतलब है कि  बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने सोमवार को जिला आवंटन सूची जारी किये जाने के बाद अगले चरण के अंतर्गत अब अतिम चयन सूची मे सम्मिलित किये गये उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिये जाने के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाना है.परिषद द्वारा काउंसलिंग की तिथि 3 जून से 6 जून 2020 निर्धारित की गयी थी.

बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कैसा हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, सामने आया सच

यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है