अमेरिका में 14 साल के बच्चे ने परिवार को मौत के घाट उतारा

अमेरिका में 14 साल के बच्चे ने परिवार को मौत के घाट उतारा
David Von Diemar Jm6y2nhsatk Unsplash

अमेरिका (America) के अलबामा (Albama) में एक 14 वर्षीय लड़के ने परिवार के सभी पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को फोन किया और अपराध को स्वीकार कर लिया. पीड़ितों में से तीन मृत पाए गए और अन्य दो बाद में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती होने के बाद मर गए.

लाइमस्टोन काउंटी शेरिफ ने ट्विटर पर कहा, ’14 वर्षीय कॉलर का से पूछताछ की गई और उसने अपने परिवार के सभी पांच सदस्यों को निवास में गोलीबारी करना कबूल किया. पुलिस ने कहा कि ‘वह फिलहाल हथियार का पता लगाने में जांचकर्ताओं की सहायता कर रहा है. आरोपी ने कहा कि उसने एक 9 मिमी हैंडगन को हत्या करने के बाद फेक दिया.

गोलीबारी की यह घटना सोमवार देर रात हुई. बताया गया कि हिरासत में लड़के की पहचान नहीं की गई थी, और हत्या के मोटिव के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

तालाब के पट्टे को लेकर विवाद, समिति सदस्यों ने DM से की जांच और कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: तालाब के पट्टे को लेकर विवाद, समिति सदस्यों ने DM से की जांच और कार्रवाई की मांग

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है