पशुधन विभाग में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा, कथित पत्रकारों समेत चार लोग गिरफ्तार

69858306_111422296896677_1066021508616290304_n

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पुशधन विभाग में अधिकारियों की सांठगांठ से टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के मामले में प्रदेश पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में कई बड़े नाम शामिल हैं जिनमें कुछ लोग पत्रकार भी बताए जा रहे हैं.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये लोगों में फर्जीवाड़े के आरोपी आशीष राय, निजी सचिव धीरज समेत 2 पत्रकार शामिल हैं.

रिपोर्ट के अनुसार राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नेहरू एन्क्लेव में रहने वाले एके राजीव की बड़े अफसरों और पुलिस महकमे में जान पहचान है. रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार दावा किया गया है कि राजीव की एक सिक्योरिटी एजेंसी भी चलती है.

रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और इसी विभाग के राज्य मंत्री के विभाग में तैनात एक अफसर की सांठगांठ से करोड़ों का फर्जीवाड़ा सामने आया है. विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से 9 करोड़ रुपए ठग लिए गए. इस फर्जीवाड़े में पत्रकार बताए जा रहे लोगों से समेत कुल 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इन 11 लोगों में एक मंत्री के निजी सचिव और कार्यालय का एक कर्मचारी भी शामिल है.

बताया जा रहा है कि मामला मध्य प्रदेश स्थित इंदौर के एक व्यापारी से जुड़ा हुआ है. जब व्यापारी के लिए सारे रास्ते बंद हो गए तब उनसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-pashudhan-vibhag-farjiwada-tender-anil-rai-ak-rajeev-santosh-mishra-up-police-stf/article-3806
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है