Raibareli में स्कूल में रोटी बनाती छात्राओं का वीडियो वायरल

Raibareli में स्कूल में रोटी बनाती छात्राओं का वीडियो वायरल
Raibareli में स्कूल में रोटी बनाती छात्राओं का वीडियो वायरल

रायबरेली.(आरएनएस ) परिषदीय स्कूलों में पढ़ने के लिए जाने वाली छात्राओं को दोपहर का भोजन तैयार करना पड़ता है. दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल बिन्नवां का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल बिन्नवां का एमडीएम बनाने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. एक रसोइया चूल्हे पर रोटियां सेक रही हैं, जबकि दूसरी रसाइया के साथ ही स्कूल की चार छात्राएं रोटियां बनवा रही हैं. कहा जाता है कि रोज छात्राओं से यहां एमडीएम तैयार कराया जाता है. पढ़ाई छोड़ छात्राएं एमडीएम बना रही हैं.

करीब 12 बजे बीआरसी पहुंचे बीईओ कृष्ण कुमार को वायरल वीडियो की जानकारी हुई. बीईओ ने स्कूल पहुंचकर प्रकरण की जांच की. जांच में एमडीएम बनाने में छात्राओं का सहयोग लेने की पुष्टि हो गई. खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि बीएसए को रिपोर्ट भेजने का बाद शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी.

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

 

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है