वाराणसी: कॉलेज परिसर में छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Uttar Pradesh News
छात्र की हत्या करने वाले मंजीत कुमार की कुछ ही घंटों में हुई गिरफ्तारी.पुलिस प्रशासन घटना के जांच में जुटी हुई है. वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज के छात्र सूर्या सिंह की कॉलेज के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी . बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था सूर्या सिंह. कॉलेज में अन्य छात्रो ने अपने साथी की हत्या पर कॉलेज में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दिया था. कॉलेज में हो रहे हंगामे पर पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और स्थिति को बिगड़ने से रोका.
सूर्या सिंह जो बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था, वह पन्द्रह दिन बाद घर से आया था 20 मार्च की सुबह मंजीत कुमार नाम के बीए छात्र ने उसकी कॉलेज में 12 नंबर रूम के सामने हत्या कर दी . सूर्या के साथी छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने ही छात्र की हत्या करवाई है . और इस हत्या में प्रिंसिपल और प्राक्टोरियल बोर्ड का हाथ है . वह पहले से ही सूर्या को प्रताड़ित कर रहे थे .
छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सात थानों की पुलिस वहां मौजूद रही. एडिशनल कमिश्नर शिव हरि मीणा भी छात्रों से बात कर रहे हैं. छात्रों ने कॉलेज के अंदर ही कॉलेज और पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना शुरु कर दिया और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे. अब सवाल यह उठ रहा है कि शिक्षा के मंदिर में हथियार कैसे पहुंचा ,और छात्र के हत्या के पीछे किसकी साजिश है.