Uttar Pradesh Weather: यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

Uttar Pradesh News

बस्ती में बदलेगा स्कूल का समय! घने कोहरे और शीतलहर से बच्चों की बढ़ी परेशानी

प्रदेश में सर्दी का असर बना हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान कई जगहों पर सामान्य से कम दर्ज किया गया.

राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में दिन का तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. झांसी में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, गोरखपुर में 26.4 डिग्री और बहरेच में 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं मुरादाबाद में दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

रात के तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बाराबंकी, शाहजहांपुर, बरेली और प्रयागराज सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहा, जिससे सुबह और रात में ठंड का अहसास बना रहा.

यूपी के 75 जिलों में होंगे यह विशेषज्ञ, CM योगी ने बताया पूरा प्लान यह भी पढ़ें: यूपी के 75 जिलों में होंगे यह विशेषज्ञ, CM योगी ने बताया पूरा प्लान

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय नमी काफी अधिक रही. प्रयागराज में सुबह की नमी100 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि आगरा, बरेली, शाहजहांपुर और वाराणसी में भी नमी का स्तर 95 प्रतिशत के आसपास रहा. शाम के समय आर्द्रता में कुछ कमी आई.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई और सभी जगह मौसम शुष्क बना रहा. आने वाले कुछ दिनों तक भी मौसम साफ रहने और सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर प्रदेश में दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी बनी हुई हैं, जिससे लोगों को सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Dec 2025 By Vikas kumar

Uttar Pradesh Weather: यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

Uttar Pradesh News

प्रदेश में सर्दी का असर बना हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान कई जगहों पर सामान्य से कम दर्ज किया गया.

राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में दिन का तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. झांसी में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, गोरखपुर में 26.4 डिग्री और बहरेच में 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं मुरादाबाद में दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

रात के तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बाराबंकी, शाहजहांपुर, बरेली और प्रयागराज सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहा, जिससे सुबह और रात में ठंड का अहसास बना रहा.

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय नमी काफी अधिक रही. प्रयागराज में सुबह की नमी100 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि आगरा, बरेली, शाहजहांपुर और वाराणसी में भी नमी का स्तर 95 प्रतिशत के आसपास रहा. शाम के समय आर्द्रता में कुछ कमी आई.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई और सभी जगह मौसम शुष्क बना रहा. आने वाले कुछ दिनों तक भी मौसम साफ रहने और सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर प्रदेश में दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी बनी हुई हैं, जिससे लोगों को सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/uttar-pradesh-weather-cold-increased-in-many-districts-of-up/article-23793
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है