यूपी के इस रूट पर बिना कंडक्टर के बस चलाएगा UPSRTC, इस तरह कटेगा टिकट

UPSRTC

यूपी के इस रूट पर बिना कंडक्टर के बस चलाएगा UPSRTC

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महानगरों की तर्ज पर वाराणसी- जौनपुर रूट पर बिना कंडक्टर की नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही है और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। गाजीपुर रूट के बाद अब वाराणसी- जौनपुर रूट पर भी बिना कंडक्टर संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगा। वाराणसी में टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और सीधे जौनपुर पहुंचकर उतरेंगे। 

कुंभ में संचालित होगी भगवा रंग की रोडवेज बसें

जनवरी में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में जिले से हर पाइंट से बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें जौनपुर व शाहगंज डिपो से 25-25 बसों को भगवा कलर कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। जौनपुर डिपो में कुल 80 बसें है जबकि शाहगंज में 48 बसों को विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जाता है । जनवरी माह में होने वाले कुंभ मेले में भगवा कलर की बसें लगाई जाएगी। जौनपुर डिपो में अब तक 16 बसें भगवा हो चुकी हैं। जबकि शेष नौ बसों पर भगवा रंग चढ़ाया जा रहा है। शाहगंज डिपो में 25 में से 12 बसें भगवा रंग में है जबकि 13 बसों को भगवा रंग में रंगाया जा रहा है।

जल्द तय होगा रूट और किराया

क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी-गाजीपुर रूट के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर भी बिना कंडक्टर के बसों को संचालित किए जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र में नॉनस्टॉप बसों की संख्या बढ़ने वाली है। ट्रायल के तौर पर वाराणसी-गाजीपुर नॉनस्टॉप बस सेवा की सफलता के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू होगी। इसमें भी बिना कंडक्टर की बसें संचालित होंगी। कैंट बस स्टेशन से टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और जौनपुर में उतरेंगे। उधर, जौनपुर डिपो से टिकट लेकर यात्री बस में बैठेंगे और वाराणसी में उतर सकेंगे। इस रूट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किराया, समय और रूट को लेकर मंथन किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अंडर रीजन वाराणसी- जौनपुर सेवा के बाद नॉनस्टॉप बस सेवा को अन्य रीजन में भी इस तरह से लागू कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें बिना परिचालक के बसें संचालित होंगी। वाराणसी-गाजीपुर रूट पर नॉनस्टॉप सेवा को यात्री पसंद कर रहे हैं। ढाई घंटे में यात्रियों का सफर पूरा हो रहा है। टिकट को लेकर कोई झंझट नहीं है। 150 रुपये प्रति टिकट लेकर बस में सवार हो रहे हैं और अपनी मंजिल पर उतर रहे हैं।

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 Dec 2024 By Shambhunath Gupta

यूपी के इस रूट पर बिना कंडक्टर के बस चलाएगा UPSRTC, इस तरह कटेगा टिकट

UPSRTC

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महानगरों की तर्ज पर वाराणसी- जौनपुर रूट पर बिना कंडक्टर की नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही है और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। गाजीपुर रूट के बाद अब वाराणसी- जौनपुर रूट पर भी बिना कंडक्टर संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगा। वाराणसी में टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और सीधे जौनपुर पहुंचकर उतरेंगे। 

कुंभ में संचालित होगी भगवा रंग की रोडवेज बसें

जनवरी में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में जिले से हर पाइंट से बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें जौनपुर व शाहगंज डिपो से 25-25 बसों को भगवा कलर कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। जौनपुर डिपो में कुल 80 बसें है जबकि शाहगंज में 48 बसों को विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जाता है । जनवरी माह में होने वाले कुंभ मेले में भगवा कलर की बसें लगाई जाएगी। जौनपुर डिपो में अब तक 16 बसें भगवा हो चुकी हैं। जबकि शेष नौ बसों पर भगवा रंग चढ़ाया जा रहा है। शाहगंज डिपो में 25 में से 12 बसें भगवा रंग में है जबकि 13 बसों को भगवा रंग में रंगाया जा रहा है।

जल्द तय होगा रूट और किराया

क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी-गाजीपुर रूट के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर भी बिना कंडक्टर के बसों को संचालित किए जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र में नॉनस्टॉप बसों की संख्या बढ़ने वाली है। ट्रायल के तौर पर वाराणसी-गाजीपुर नॉनस्टॉप बस सेवा की सफलता के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू होगी। इसमें भी बिना कंडक्टर की बसें संचालित होंगी। कैंट बस स्टेशन से टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और जौनपुर में उतरेंगे। उधर, जौनपुर डिपो से टिकट लेकर यात्री बस में बैठेंगे और वाराणसी में उतर सकेंगे। इस रूट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किराया, समय और रूट को लेकर मंथन किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अंडर रीजन वाराणसी- जौनपुर सेवा के बाद नॉनस्टॉप बस सेवा को अन्य रीजन में भी इस तरह से लागू कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें बिना परिचालक के बसें संचालित होंगी। वाराणसी-गाजीपुर रूट पर नॉनस्टॉप सेवा को यात्री पसंद कर रहे हैं। ढाई घंटे में यात्रियों का सफर पूरा हो रहा है। टिकट को लेकर कोई झंझट नहीं है। 150 रुपये प्रति टिकट लेकर बस में सवार हो रहे हैं और अपनी मंजिल पर उतर रहे हैं।

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/upsrtc-will-run-buses-without-conductor-on-this-route-of/article-16766
On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।