यूपी में सरकारी बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, UPSRTC खिलाएगा खाना, इन पांच जिलों पर फोकस

UP Roadways News:

UPSRTC FOOD PLAZA

UPSRTC News: उत्तर प्रदेश में सरकारी बसों से सफर करने वालों की अक्सर शिकायत रहती है कि रास्ते में उन्हें खराब खाना मिलता है. अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने फैसला किया है कि पांच जिलों पर फोकस करते हुए वहां फूड प्लाजा बनाया जाएगा.

रोडवेज से सफर करने वालों को राष्ट्रीय राजमार्ग, रिंग रोड और स्टेट हाईवे पर अच्छा खाना नहीं मिलता. यात्रियों की इस दिक्कत को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पांच जिलों में फूड प्लाजा बनाने का फैसला किया है.

यूपीएसआरटीसी पहले उन पांच जिलों के आसपास फूड प्लाजा बनाने की तैयारी में है जहां का रूट सबसे ज्यादा व्यस्त है और पर्यटन की  दृष्टि से लोग वहां ज्यादा आते हैं.

यूपी में इस रेल रूट पर काम तेज, घाघरा नदी पर बनेगा पुल, लखनऊ जाना होगा आसान यह भी पढ़ें: यूपी में इस रेल रूट पर काम तेज, घाघरा नदी पर बनेगा पुल, लखनऊ जाना होगा आसान

इन पांच जिलों का है फोकस
UPSRTC द्वारा चिन्हित किए गए पांच जिलों में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और सोनभद्र शामिल है. माना जा रहा है कि इसके बाद अन्य जिलों जैसे अयोध्या, गोरखपुर में भी यूपीएसआरटीसी फूड प्लाजा बनावाएगी.

यूपी में आखिर क्यों भड़के 1076 हेल्पलाइन कर्मचारी? सड़क पर उतरने की पूरी वजह जानिए यह भी पढ़ें: यूपी में आखिर क्यों भड़के 1076 हेल्पलाइन कर्मचारी? सड़क पर उतरने की पूरी वजह जानिए

फूड प्लाजा में दुकानें खुलेंगी. यहां ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दुकाने खुलेंगी. इसमें देशी और अन्य क्यूजीन के शानदार खाने की चीजें भी मिलेंगी. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. यहां शौचालय, बेंच, लाइट्स और यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि UPSRTC का मकसद है कि यात्रियों को बेहतर रोल मॉडल पेश कर सकें.

जिन रूट्स पर फूड प्लाजा बनाने की प्लानिंग है उसमें वाराणसी, प्रयागराज, वाराणसी में गोपीगंज, लखनऊ वाराणसी में जौनपुर रोड, गाजीपुर, सोनभद्र, अयोध्या शामिल है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Sep 2024 By Vikas kumar

यूपी में सरकारी बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, UPSRTC खिलाएगा खाना, इन पांच जिलों पर फोकस

UP Roadways News:

UPSRTC News: उत्तर प्रदेश में सरकारी बसों से सफर करने वालों की अक्सर शिकायत रहती है कि रास्ते में उन्हें खराब खाना मिलता है. अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने फैसला किया है कि पांच जिलों पर फोकस करते हुए वहां फूड प्लाजा बनाया जाएगा.

रोडवेज से सफर करने वालों को राष्ट्रीय राजमार्ग, रिंग रोड और स्टेट हाईवे पर अच्छा खाना नहीं मिलता. यात्रियों की इस दिक्कत को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पांच जिलों में फूड प्लाजा बनाने का फैसला किया है.

यूपीएसआरटीसी पहले उन पांच जिलों के आसपास फूड प्लाजा बनाने की तैयारी में है जहां का रूट सबसे ज्यादा व्यस्त है और पर्यटन की  दृष्टि से लोग वहां ज्यादा आते हैं.

इन पांच जिलों का है फोकस
UPSRTC द्वारा चिन्हित किए गए पांच जिलों में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और सोनभद्र शामिल है. माना जा रहा है कि इसके बाद अन्य जिलों जैसे अयोध्या, गोरखपुर में भी यूपीएसआरटीसी फूड प्लाजा बनावाएगी.

फूड प्लाजा में दुकानें खुलेंगी. यहां ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दुकाने खुलेंगी. इसमें देशी और अन्य क्यूजीन के शानदार खाने की चीजें भी मिलेंगी. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. यहां शौचालय, बेंच, लाइट्स और यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि UPSRTC का मकसद है कि यात्रियों को बेहतर रोल मॉडल पेश कर सकें.

जिन रूट्स पर फूड प्लाजा बनाने की प्लानिंग है उसमें वाराणसी, प्रयागराज, वाराणसी में गोपीगंज, लखनऊ वाराणसी में जौनपुर रोड, गाजीपुर, सोनभद्र, अयोध्या शामिल है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/upsrtc-news-big-news-for-those-traveling-by-government-buses-in-up-now-they-will-not-get-bad-food/article-15221
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है