UP Weather News: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अभी भी बारिश के आसार, जानें- अपने इलाके का हाल
UP Weather News:
.jpg)
UP Ka Mausam: बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम काफी अच्छा है, आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। आशंका है कि आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिले, हवाओं के चलते बदल बड़ी ही जल्दी आसमान से साफ हो जा रहे हैं जिस कारण केवल हल्की बूंदाबांदी ही हो पा रही है। कुछ शहरों मे बीते दो दिनों से आसमान में बदल लगे हुए हैं, वहीं कुछ शहरों में धूप के साथ हल्के-हल्के बादल छाए हुए थे।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बरसात देखी जा सकती है, बीते दो दिनों से मौसम ठंडा है और तेज ठंडी हवाओं के कारण क्या मालूम चल रहा है की अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से यह भी बताया जा रहा है कि कहीं-कहीं बारिश तो कहीं-कहीं तेज धूप भी है इसीलिए कुछ शहरों में गर्मी का माहौल है तो कुछ शहरों में मौसम काफी ठंडा है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है, इसके अंतर्गत लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, हाथरस, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, बलिया, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर और फतेहपुर जैसे शहरों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है।
- वाराणसी - 34 डिग्री सेल्सियस
- लखनऊ - 33 डिग्री सेल्सियस
- आगरा - 33 डिग्री सेल्सियस
- अयोध्या - 33 डिग्री सेल्सियस
- बस्ती - 33 डिग्री सेल्सियस
- गोरखपुर - 34 डिग्री सेल्सियस
- देवरिया - 34 डिग्री सेल्सियस
- गोंडा - 33 डिग्री सेल्सियस
- बहराइच - 33 डिग्री सेल्सियस
- बाराबंकी - 33 डिग्री सेल्सियस
- गाजियाबाद - 32 डिग्री सेल्सियस
- फतेहपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
- सिद्धार्थनगर - 34 डिग्री सेल्सियस
- आजमगढ़ - 34 डिग्री सेल्सियस
- कानपुर - 30 डिग्री सेल्सियस
- प्रयागराज - 33 डिग्री सेल्सियस
- गाजीपुर - 34 डिग्री सेल्सियस
- मऊ - 33 डिग्री सेल्सियस
- कुशीनगर - 34 डिग्री सेल्सियस
- अंबेडकर नगर - 33 डिग्री सेल्सियस
- संत कबीर नगर - 33 डिग्री सेल्सियस
- सोनभद्र - 29 डिग्री सेल्सियस
- जौनपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
- मथुरा - 33 डिग्री सेल्सियस
- रायबरेली - 33 डिग्री सेल्सियस
- झांसी - 32 डिग्री सेल्सियस
- मिर्जापुर - 33 डिग्री सेल्सियस
- बलिया - 32 डिग्री सेल्सियस
- अलीगढ़ - 32 डिग्री सेल्सियस
- मेरठ - 33 डिग्री सेल्सियस
- मुजफ्फरनगर - 32 डिग्री सेल्सियस
- कन्नौज - 30 डिग्री सेल्सियस