UP Panchayat Chunav: कब होंगे पंचायत चुनाव, देरी की क्या है बड़ी वजह?

चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को करना पड़ सकता है इंतज़ार

UP Panchayat Chunav: कब होंगे पंचायत चुनाव, देरी की क्या है बड़ी वजह?
UP Panchayat Chunav

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर असमंजस की स्थिति बनती दिखाई दे रही है. शुरुआत में चर्चा थी कि राज्य में पंचायत चुनाव फरवरी या अप्रैल के आसपास कराए जा सकते हैं, लेकिन अब फरवरी चल रहा है और ज़मीनी स्तर पर कोई खास चुनावी तैयारी नज़र नहीं आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंचायत चुनाव आगे बढ़ सकते हैं. कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव विधानसभा चुनाव तक टल सकते हैं, जिससे प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है.

इस अनिश्चितता के पीछे सबसे बड़ी वजह पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया को माना जा रहा है. पंचायत चुनाव में आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन ज़रूरी होता है. जानकारी के मुताबिक, सरकार हर कुछ वर्षों में आयोग का गठन करती है, जिसके बाद सर्वे और रिपोर्ट के आधार पर सीटों का आरक्षण तय होता है.

UP  Vidhan Parishad: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, SIR पर कही बड़ी बात यह भी पढ़ें: UP Vidhan Parishad: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, SIR पर कही बड़ी बात

सरकार ने High Court में दाखिल हलफनामे में कहा है कि जल्द ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया जाएगा. आयोग बनने के बाद सर्वे होंगे, फिर रिपोर्ट तैयार होगी और उसके आधार पर आरक्षण फाइनल किया जाएगा. इसके बाद ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी.

Lucknow Kanpur Expressway: जानें कितने होंगे टोल प्लाजा, कब से शुरू होगा यह एक्सप्रेस-वे ? यह भी पढ़ें: Lucknow Kanpur Expressway: जानें कितने होंगे टोल प्लाजा, कब से शुरू होगा यह एक्सप्रेस-वे ?

फिलहाल आयोग का गठन अभी तक नहीं हुआ है. ऐसे में पूरी प्रक्रिया में कई महीनों का समय लग सकता है. जानकारों का मानना है कि आयोग गठन से लेकर रिपोर्ट आने तक लगभग छह महीने या उससे अधिक का वक्त लग सकता है.

UP में इन वर्गों की बढ़ेगी पेंशन? सीएम योगी का बड़ा संकेत यह भी पढ़ें: UP में इन वर्गों की बढ़ेगी पेंशन? सीएम योगी का बड़ा संकेत

ऐसी स्थिति में यह साफ है कि पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अभी भी स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है. चुनाव लड़ने की योजना बना रहे लोगों और संभावित उम्मीदवारों को आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है