उत्तर प्रदेश में अब होंगे 75 नहीं 76 जिले? इस डिस्ट्रिक्ट का हो जाएगा बंटवारा! योगी सरकार एक्टिव
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश में फिलहाल 75 जिले हैं लेकिन अगर जिलाधिकारी के प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो यूपी में 76 जिले हो जाएंगे. योगी सरकार ने महाराजगंज के जिलाधिकारी से इस संदर्भ में प्रस्ताव मांगा है. 2 अक्टूबर, 1989 को महाराजगंज गोरखपुर से अलग होकर बना. अभी महाराजगंज में चार तहसीलें - महाराजगंज, फ़रेंदा, नौतनवा, और निचलौल हैं. महाराजगंज में 882 ग्राम पंचायतें और 101 न्याय पंचायतें भी हैं.
यहां कुल 1262 रेवेन्यू विलेज
2952 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्रफल वाले जिले में 13,82,000 पुरुष और 13,03,000 महिलएं रहती हैं. यहां कुल 1262 रेवेन्यू विलेज हैं.
महाराजगंज जिले में 1. कोतवाली महराजगंज 2. ठूठीबारी 3. सोनौली 4. चौक 5. निचलौल 6. बरगदवा 7. परसामलिक 8. नौतनवा 9. कोल्हुई 10. पुरंदरपुर 11. फरेंदा 12. बृजमनगंज 13. पनियरा 14. श्यामदेवुरवा 15. घुघली 16. कोठीभार 17 .सोहगीबरवा 18. महिला थाना (महराजगंज) 19. सिन्दुरिया 20. भिटौली थाने हैं.
इसके अलावा दिले में कुल 12 ब्लॉक्स- 1. बृजमनगंज 2. धानी 3. परतावल 4. पनियरा 5. लक्ष्मीपुर 6. घुघली 7. मिठौरा 8. नौतनवा 9. फरेंदा 10. निचलौल 11. सदर 12. सिसवा है.