यूपी के इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें, चार प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव

उत्तर प्रदेश: रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. अब धनबाद, कोडरमा और गया जंक्शन से होकर चलने वाली 4 जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनें आगामी जुलाई महीने के अंत से आगरा फोर्ट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. इन ट्रेनों का स्टॉपेज अब बदलकर आगरा फोर्ट के बजाय ईदगाह जंक्शन कर दिया गया है. पूर्व रेलवे द्वारा इन ट्रेनों की नई समय सारिणी ईदगाह जंक्शन के लिए जारी कर दी गई है, जो आगामी तारीखों से प्रभाव में आएगी.

ट्रेनों का नया स्टॉप: ईदगाह जंक्शन

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और रूट के बेहतर प्रबंधन को देखते हुए यह परिवर्तन किया गया है. इससे न सिर्फ ट्रेनों की समयबद्धता सुधरेगी, बल्कि आगरा क्षेत्र में यातायात का दबाव भी नियंत्रित रहेगा. रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की समय सारिणी और स्टॉपेज की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. इस बदलाव से उन यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है जो पहले आगरा फोर्ट स्टेशन पर उतरते या चढ़ते थे.

नई समय सारिणी:- 

  • ट्रेन नंबर:- 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस अब 30 जुलाई से हर रोज़ शाम 7:30 बजे ईदगाह जंक्शन पहुंच जाएगी.
  • वहीं ट्रेन नंबर:- 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 31 जुलाई से सुबह 8:25 बजे ईदगाह से रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर:- 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 31 जुलाई से शाम 7:30 बजे ईदगाह जंक्शन पर ठहरेगी.
  • ट्रेन नंबर:- 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 30 जुलाई से सुबह 8:25 बजे ईदगाह जंक्शन पहुंच जाएगी.
  • ट्रेन नंबर:- 12942 आसनसोल-भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से दोपहर 12:40 बजे ईदगाह जंक्शन पर रुकेगी.
  • जबकि वापसी की ट्रेन ट्रेन नंबर:- 12941 भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस 5 अगस्त से दोपहर 2:50 बजे ईदगाह पहुंच जाएगी.
  • ट्रेन नंबर:- 12938 हावड़ा-गांधीधाम गरवा एक्सप्रेस 4 अगस्त से शाम 6:10 बजे ईदगाह जंक्शन पर रुकेगी.
  • वहीं ट्रेन नंबर:- 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरवा एक्सप्रेस 2 अगस्त से दोपहर 2:50 बजे ईदगाह पहुंच जाएगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Jun 2025 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/trains-will-not-stop-at-this-station-of-up/article-20458
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।