यूपी में इस नई रेल लाइन पर दौड़ी ट्रेन, यात्रियों में खुशी
रेलवे पटरी पर दौड़ा एक बोगी वाला इंजन
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपालगंज रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का परिवर्तन निर्माण कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है जिसमें रेल प्रशासन की तरफ से तीव्र गति के साथ रेल लाइन बिछाने का निर्माण कार्य चल रहा है रिसिया तक लगभग सारी निर्माण कार्य योजना पूरी कर ली जा चुकी है रविवार के दिन ट्रैक पर ट्रायल किया गया और एक बोगी के साथ इंजन बहराइच से रसिया तक रफ्तार ले लिया ट्रैक पर इंजन और बोगी को देखकर स्थानीय यात्रियों में काफी खुशी की लहर दौड़ उठी है.
और लोग इसी वर्ष रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद भी लगाए हुए थे. लेकिन अब सब कुछ साधारण हो चुका है इसी बीच बहराइच से नेपालगंज रेलवे स्टेशन तक रेल मार्ग का ब्रॉड गेज लाइन में परिवर्तन का कार्य लगातार करवाया जा रहा है अब इसके चलते डेढ़ साल से बहराइच से नेपालगंज तक रेल सेवा अस्त व्यस्त ही रहा है तथा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को प्राइवेट वाहन का सहारा लेने के लिए मजबूरी बन चुकी इससे इन्हें काफी परेशानी भी आए दिन होती है
रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों को दी राहत
लेकिन स्थानीय यात्री इसी आस में लगे हुए हैं कि रेल लाइन आखिर कार्य कब शुरू होगा और इनका इंतजार कब खत्म होगा. अब इसी बीच स्थानीय लोगों की उम्मीदों को संजीवनी देने के लिए रविवार के दिन रेलवे प्रशासन ने काम पर जोर दिया है और ट्रैक पर ट्रायल करवाया है. अब ट्रायल के तहत बहराइच से रसिया तक कई राउंड एक बोगी के साथ इंजन को लगातार रफ्तार दिया गया है
जिसमें ट्रायल में रेल लाइन पूरी तरह दुरुस्त की यथा स्थिति पाई गई है आपको बता दें कि रेल प्रशासन की तरफ से पुत्री को बचाने का निर्माण कार्य अब पूरी तरीके से पूरा कर लिया गया है वही रसिया रेलवे स्टेशन निर्माण तथा प्लेटफार्म पर जाने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है प्लेटफार्म से बाहर जाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य की प्रगति से करवाया जा रहा है अब ऐसे में दिन रविवार को ट्रायल होने से इसी साल के अंत तक रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद स्थानीय लोगों को आश्वासन दे दिया गया है अब यात्रियों के मन में खुशी की लहर दौड़ रही है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।