यूपी में इस ट्रेन का बदला रूट अब इस स्टेशन से होगा संचालन

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब रामबाग स्टेशन की जगह बापूधाम एक्सप्रेस सीधे प्रयागराज जंक्शन से संचालित होगी. रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और बहुत जल्द इसका संचालन भी शुरू हो जाएगा.

बापूधाम एक्सप्रेस, जो पहले रामबाग स्टेशन से चलती थी, अब प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी. ट्रेन के कोचों में भी वृद्धि की गई है. पहले इसमें 16 डिब्बे मौजूद थे, परंतु अब 21 कोच के साथ यह ट्रेन चलेगी. इससे यात्रियों को ज्यादा सीटें मिल सकेंगी और सफर भी आरामदायक होगा.

ट्रेन के नंबर में भी परिवर्तन किया गया है। पहले इसका नंबर 12537/38 था, जो अब बदलकर 14111/12 हो जाएगा.

अभी तक यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से सोमवार और बुधवार की शाम 7:30 बजे चलती थी और अगली सुबह 8:30 बजे रामबाग पहुँचती थी. हालांकि अब यह ट्रेन रामबाग सुबह 8:25 बजे और प्रयागराज जंक्शन सुबह 8:55 बजे पहुँचेगी.

वापसी में यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 4:45 बजे संचालित होकर शाम 6:10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. रेलवे के इस निर्णय से प्रयागराज यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 Jun 2025 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/this-train-changed-in-up-now-this-station-will-operate/article-20726
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।