यूपी में इस जिले को मिला फोरलेन की सौगात, जानिए पीडब्ल्यूडी की योजना
उत्तर प्रदेश में फोरलेन परियोजनाओं का यथा स्थिति
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूरे शहर वासियों के लिए अब राहत की खबर सामने आ चुकी है गोलाघाट से टेढुई तक अब फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को हरी झंडी मिल चुकी है. इस दौरान शासन स्तर पर 4 करोड रुपए की राशि का बजट और अवमुक्त करवा दिया गया है. इस दौरान मिट्टी ढलाई जैसी तमाम कार्यों को प्रारंभिक रूप से आ रही रास्ते में अड़चनें दूर की जा रही हैं.
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 67 करोड रुपए की धनराशि की लागत से इस पौने तीन किलोमीटर लंबे रास्ते का फोर लेन में तब्दील किया जा रहा है. योजना के अंतर्गत पेड़ों की कटाई और कार्य अंतिम चरण पर पहुंच चुका है इसी बीच विद्युत खभों और तारों को स्थानांतरित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है दोनों और करीब 5-5 फीट की मिट्टी ढलाई प्रस्तावित किया गया है जिसके लिए विभाग ने पूर्व में 10 करोड रुपए की धनराशि मांग की अपील की थी शासन स्तर पर मिले 4 करोड रुपए की धनराशि से अब मिट्टी ढलाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है.
सुरक्षा और गुणवत्ता का होगा असर
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरसात के महीने से पहले अब कार्य पूरा होने पर सड़क निर्माण का कार्य आसान और बेहतर हो जाएगा योजना पूरी करने के बाद इस रास्ते पर लगने वाले जाम को अब मुक्ति मिल जाएगी. लोक निर्माण विभाग टीम और प्रांतीय खंड के अधिकारी अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने कहा है कि शासन ने कार्य प्रारंभ के लिए लगभग लगभग चार करोड रुपए की राशि देने की बात कही है आगे
उन्होंने बताया है की मिट्टी ढलाई प्रारंभ होते ही अगली किस्त का बजट शासन स्तर से जारी करवाया जाएगा इस दौरान बचे हुए निर्माण कार्यों में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं हो पाएगी. उत्तर प्रदेश में इन परियोजनाओं से यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर काफी परेशानियां भी देखने को मिल पा रही हैं लेकिन इस दौरान पोलैंड सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार आए दिन हादसे भी हो रहे हैं स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड होने के बावजूद भी वाहनों की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है लेकिन कम होने का नाम नहीं ले रही है इससे यह स्पष्ट तौर से पता चलता है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ सुरक्षा उपायों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।