शैलू सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपते सपा जिलाध्यक्ष

मंगलवार को सपा जिला कार्यालय में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शांतनु सिंह को जिम्मेदारी देते हुए अपेक्षा की है कि सपा की रीति-नीति एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों की चर्चा जन-जन तक है। योगीराज में प्रदेश का विकास रुक गया है। विकास के नाम पर जिले में कोई काम नहीं हुआ।
नवनियुक्त जिला सचिव शैलू सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। योगराज में किसान, नौजवान, बेरोजगार, मजदूर, दलित, पिछडा और शोषित समाज सब दुखी हैं और स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता योगी सरकार की नीति और नियत समझ चुकी है। प्रदेश को सुनहरा भविष्य सिर्फ अखिलेश यादव की विकास परक नीतियां दे सकती हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रवक्ता सुभाष पटेल, दीपेन्द्र सिंह, गोपीचन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, मंगल यादव भैरो पटेल, लतीफ सौदागर, अरशद खान, राजकिशोर विश्वकर्मा, रजनीश जोशी, चन्दन यादव, निजाम सिद्दीकी, अनुज निगम, मुन्ना सोनकर आदि मौजूद रहे।
ताजा खबरें
About The Author
