SiddharthNagar News: कमिश्नर, डीएम ने किया कटबन्ध, कड़सरा, पटखौली का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने संबधित खण्ड विकास अधिकारी तथा एम0ओ0आई0सी0 से ग्राम में पॉजिटिव पाये गये मरीजो के बारे में जाकनारी प्राप्त की. इसके पश्चात आशा व आंगबाड़ी कार्यकत्री द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी.
एम0ओ0आई0सी0 ने आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती को अवगत कराया कि पॉजिटिव पाये गये लोगो की कान्टेक्ट ट्रेसिंग करके सभी को दवा किट उपलब्ध करा दिया गया. आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने संबधित खण्ड विकास अधिकारी को गांवों में सेनेटाइज कराने तथा साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया गया. आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती ने समस्त ग्रामवासियों से कहा कि आप लोग कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करे. दो गज की दूरी बनाये रखे, हमेशा मास्क पहने तथा अपने हाथो को साबुन/सेनेटाइजर से धोते रहे.
निरीक्षण के दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट बांसी जगप्रवेश, संबधित एम0ओ0आई0सी0, संबधित खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे.
ताजा खबरें
About The Author