यूपी के इस जिले में गाँव में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी फरियाद

यूपी के इस जिले में गाँव में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी फरियाद
Uttar Pradesh News

अब ग्रामीणों की समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत गांव में चौपाल आयोजित के दौरान धरातल पर बैठकर गांव की समस्याएं सुनी गई. 

गांव में शुरू हुआ चौपाल कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जिला प्रशासन ने एक सख्त कदम उठाकर शुरूआत किया है. इस दौरान आइजीआरएस वेबसाइट पर परेशान हुए व्यक्ति शिकायतकर्ता के रूप में इस पर शिकायत दर्ज किया जाता है. पोर्टल पर आने वाले शिकायतों की समीक्षा में या जांच हुआ कि कई ऐसे गांव शामिल है जहां से एक ही मामले की शिकायत कई बार की जा चुकी है अब इन गांवों को चिन्हित करके मंगलवार से जिला प्रशासन ने पथवालिया और पिपरापदुम गांव में चौपाल लगवाया गया.

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासनिक अफसर के साथ बैठकर गांव में चौपाल लगाकर लोगों से विचार विमर्श किया. आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण से सरकारी योजनाओं के लाभ तथा कई प्रकार की जानकारियां ली जा रही है डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की  परेशानियों को त्वरित और तत्काल निस्तारण किया जाए. इस योजना के माध्यम से गांव में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा इस दौरान अपनी समस्याओं का समाधान सीधे अधिकारियों से तत्काल करवा रहे हैं.

UP में होली के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी भरा सफर यह भी पढ़ें: UP में होली के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी भरा सफर

समस्याओं का समाधान सीधे सीएम योगी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गांव में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तत्काल कार्रवाई जाए सुबह के समय साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए अधिकारियों की लापरवाही पर फटकार भी लगाई जा चुकी है उन्हें जनता से जुड़े रहने की उचित सलाह दी गई है इस उद्देश्य से जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में प्रदर्शित आएगी और ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का अब समाधान पूर्ण रूप से गांव में ही मिल पाएगा. जिलाधिकारी नेहा शर्मा की ग्राम पंचायत चौपाल ने प्रशासन और जनता के बीच में मजबूती का पुल बाधा है.

इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं में निजात दिलाने के लिए तीव्र गति लाई गई है. इससे यह स्पष्ट रूप से पूरा साफ होता है कि जब प्रशासन जनता के पास जाकर समस्याओं को सुनेगी तो समाधान अधिक प्रभावी और त्वरित साबित होगा. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी के सभी जिलों को निर्देश दिया है कि शहर और गांव में जिम्मेदार अधिकारी पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा करें और जनता से संवाद भी अवश्य करें.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।